लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 का प्रकोप नियंत्रण में लेकिन खतरा अभी बरकरार: उद्धव ठाकरे

By भाषा | Updated: January 30, 2021 23:58 IST

Open in App

मुंबई, 30 जनवरी महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शनिवार को कहा कि कोविड-19 के प्रकोप को काबू करना बेहद जटिल कार्य था, जिसे कोरोना योद्धाओं की कड़ी मेहनत से किया गया।

उन्होंने साथ ही चेताया कि कोरोना वायरस का खतरा अभी पूरी तरह टला नहीं है।

एक मराठी अखबार के स्वर्ण जयंती कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि दुनिया की सबसे घनी बस्ती में शुमार धारावी में वायरस के प्रकोप पर काबू पाने के लिए जो पैटर्न अपनाया गया, उसकी पूरी विश्व में सराहना की गई।

ठाकरे ने कहा कि कोविड-19 टीका उपलब्ध हो चुका है लेकिन अभी सभी को सतर्क रहने की आवश्यकता है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राकांपा प्रमुख शरद पवार ने कहा कि राज्य में पहले भी लातूर भूकंप जैसी कई आपदाएं आईं, लेकिन कोरोना वायरस महामारी अभूतपूर्व है।

उन्होंने कहा कि महामारी के दौरान मीडिया ने भी लोगों में जागरूकता फैलाने में अहम भूमिका अदा की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos