लाइव न्यूज़ :

बॉलीवुड में कोविड-19 का प्रकोप: सोनू सूद, मनीष मल्होत्रा और सुमित व्यास संक्रमित

By भाषा | Updated: April 17, 2021 20:08 IST

Open in App

मुंबई, 17 अप्रैल देश में चल रहे कोविड-19 महामारी के दूसरे दौर में अभिनेता सोनू सूद तथा सुमित व्यास और फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा भी कोरोना वायरस संक्रमण की चपेट में आ गए हैं।

तीनों हस्तियों ने सोशल मीडिया पर खुद के संक्रमित होने की जानकारी दी और बताया कि फिलहाल वे घरों में पृथकवास में हैं।

पिछले साल राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के दौरान प्रवासियों को उनके गृह राज्यों तक पहुंचाने में मदद करके चर्चा में आए सूद (47) ने कहा कि वह जरूरतमंदों के लिये काम करते रहेंगे।

उन्होंने ट्वीट किया, ''आपको बताना चाहता हूं कि आज सुबह मैं कोविड-19 से संक्रमित पाया गया हूं। मैंने एहतियात के तौर पर पहले ही खुद को अलग कर लिया था और बहुत देखभाल कर रहा हूं।''

उन्होंने अपने प्रशंसकों को आश्वासन दिया कि वह उनकी समस्याओं के समाधान के लिये संपर्क में रहेंगे।

सात अप्रैल को टीके की पहली खुराक लेने वाले सूद ने ट्वीट किया, ''चिंता मत कीजिये। इससे मुझे आपकी समस्याओं के समाधान के लिये और समय मिलेगा। आप सभी के लिये हमेशा हाजिर हूं।''

मल्होत्रा (54) ने खुद के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की जानकारी इंस्टाग्राम पर दी।

उन्होंने शुक्रवार शाम लिखा, ''मैं कोविड-19 की चपेट में आ गया हूं। मैंने तत्काल खुद को पृथक कर लिया है। मैं डॉक्टरों की सलाह पर सभी सुरक्षा नियमों का पालन कर रहा हूं। सुरक्षित रहिये, खयाल रखिये।''

व्यास ने भी खुद के संक्रमित होने की जानकारी इंस्टाग्राम पर दी और बताया कि उन्हें ''हल्के'' कोविड लक्षण महसूस हुए हैं।

उन्होंने कहा, ''मैं सभी जरूरी एहतियात बरत रहा हूं। डॉक्टरों की सलाह पर दवाएं ले रहा हूं और मैंने खुद को घर में पृथक कर लिया है।''

इस बीच, अभिनेत्री कैटरीना कैफ ने बताया है कि वह संक्रमण से उबर गई हैं।

उन्होंने ट्विटर पर लिखा, ''नेगेटिव, मेरे लिये कामना करने वाले सभी लोगों का शुक्रिया।''

कैफ ने छह अप्रैल को खुद के कोविड-19 की चपेट में आने की जानकारी दी थी। वह घर में पृथकवास में थीं।

उधर, अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने भी इंस्टाग्राम पर जानकारी दी कि वह कोविड-19 से उबर गई हैं। उन्होंने पांच अप्रैल को कोविड-19 से संक्रमित होने की सूचना साझा की थी।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार शनिवार को भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के सबसे अधिक 2,34,692 मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 1,45,26,609 हो गई। मुंबई में कोविड-19 मामलों में लगातार तेज वृद्धि हो रही है। शुक्रवार को शहर में संक्रमण के 8,839 मामले सामने आए।

इससे पहले अक्षय कुमार, विक्की कौशल, आलिया भट्ट और फातिमा सना शेख कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

क्राइम अलर्ट5 वर्षीय बच्चे का गला, गुप्तांग कटा था और पेट के बाईं ओर, गाल और भौंह के नीचे गहरे घाव?, पिता ने कहा- छात्रावास में बेटे से सामूहिक रेप कर मारा?

बॉलीवुड चुस्कीनहीं रहीं जरीन खान की मां परवीन खान, मुंबई में होगा अंतिम संस्कार

क्रिकेटसूर्यवंशी और जायसवाल के तूफान में उड़ा मुंबई?, कोच माहेला जयवर्धने ने कहा- बारिश के बीच रन बरसा?, बेबस दिखे गेंदबाज

भारत अधिक खबरें

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण