लाइव न्यूज़ :

कोविड-19: अरूणाचल प्रदेश के अधिक संक्रमण दर वाले जिलों में अतिरिक्त उपाय करने का आदेश

By भाषा | Updated: July 22, 2021 20:36 IST

Open in App

ईटानगर, 22 जुलाई अरूणाचल प्रदेश सरकार ने कोरोना वायरस संक्रमण के 10 प्रतिशत से अधिक दर वाले नौ जिलों में कर्फ्यू के घंटों में विस्तार करने जैसे अतिरिक्त उपायों की बृहस्पतिवार को घोषणा की।

इन जिलों में पिछले हफ्ते कोविड-19 की जांच किये गये नमूनों में 10 प्रतिशत से अधिक में संक्रमण की पुष्टि हुई थी।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के प्रधान सचिव डॉ शरत चौहान ने एक आदेश में कहा कि जिलों में कोविड-19 स्थिति की समीक्षा के बाद राज्य स्वास्थ्य कार्य बल ने वायरस संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए अतिरिक्त उपाय करने की सलाह दी है।

इन नौ जिलों में पिछले हफ्ते, कुरूंग कुमे में 21.1 प्रतिशत, राजधानी परिसर क्षेत्र (15.9), तवांग और कामले में 13.1 प्रतिशत, लोहित (12.9), सियांग (12.2), लोंगडिंग (11.9), क्रा डाडी (10.7) और दिबांग घाटी में 10 प्रतिशत संक्रमण दर पाई गई थी।

इसे ध्यान में रखते हुए इन नौ जिलों में कर्फ्यू का सम दोपहर तीन बजे से बढ़ा कर सुबह पांच बजे तक कर दिया गया है जो 25 जुलाई से प्रभावी होगा।

आदेश में कहा गया है, ‘‘सभी कार्यालय, दुकानें और प्रतिष्ठान दोपहर डेढ़ बजे तक खुले रहेंगे, हालांकि आवाश्यक श्रेणियों को छूट दी गई है। दोपहर डेढ़ बजे के बाद कार्यालय के कर्मचारी घर से काम करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा