लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 : हरियाणा में शाम छह बजे तक सभी दुकानें बंद करने का आदेश

By भाषा | Updated: April 22, 2021 18:17 IST

Open in App

चंडीगढ़, 22 अप्रैल हाल के दिनों में कोविड-19 के मामलों में तेजी से वृद्धि होने के बाद हरियाणा सरकार ने बृहस्पतिवार को एक आदेश जारी कर राज्य में सभी दुकानों को शाम छह बजे तक बंद करने और सभी गैर-जरूरी जमावड़ों पर पाबंदी लगाने को कहा है।

राज्य के स्वास्थ्य एवं गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि यह पाबंदियां शुक्रवार से प्रभावी होंगी।

विज ने ट्वीट किया, ‘‘हरियाणा में कल से सभी दुकानें शाम छह बजे से बंद रहेंगी, सभी गैर-जरूरी जमावड़ों पर पाबंदी है और तय नियमों के तहत कार्यक्रमों का आयोजन करने वालों को एसडीएम से अनुमति लेनी होगी।’’

राज्य सरकार ने हाल ही में बंद जगहों पर होने वाले आयोजनों में अधिकतम 50 लोग और खुली जगह पर होने वाले आयोजन में अधिकतम 200 लोगों के शामिल होने की सीमा तय की है।

संक्रमण के मामलों में वृद्धि के बाद करीब 10 दिन पहले हरियाणा सरकार ने राज्य में रात 10 बजे से सुबह पांच बजे तक कोरोना कर्फ्यू लागू कर दिया।

राज्य मंत्रिमंडल की बैठक की अध्यक्षता करने के बाद मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर ने कहा कि कम भीड़-भाड़ वाले इलाकों में स्थित अकेली दुकानों को इससे छूट दी जा सकती है, लेकिन इस संबंध में अंतिम फैसलों जिलों के उपायुक्त करेंगे।

उन्होंने कहा कि यह आदेश भीड़-भाड़ वाले इलाकों में स्थित दुकानों पर कड़ाई से लागू होगा।

खट्टर ने दोहराया कि हरियाणा सरकार राज्य में लॉकडाउन लगाने पर विचार नहीं कर रही है।

उन्होंने कहा कि प्रवासी श्रमिकों को चिंता करने की आवश्यकता नहीं है, वे निश्चिंत होकर अपना काम करें।

हरियाणा में 21 अप्रैल को कोविड-19 के 9,623 नये मामले आए और संक्रमण से 45 लोगों की मौत हो गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल