लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 : टीका लगवाने वाले श्रद्धालुओं को ही इंदौर के मंदिर में प्रवेश की अनुमति

By भाषा | Updated: June 23, 2021 17:57 IST

Open in App

इंदौर (मध्यप्रदेश), 23 जून अगर आप इंदौर के मशहूर खजराना गणेश मंदिर में दर्शन के लिए प्रवेश करना चाहते हैं, तो पहले आपको मंदिर परिसर में तैनात सुरक्षा गार्डों को अपने कोविड-19 रोधी टीकाकरण का प्रमाणपत्र दिखाना होगा।

मंदिर के पुजारी अशोक भट्ट ने बुधवार को "पीटीआई-भाषा" को बताया कि मंदिर प्रबंधन ने महामारी की रोकथाम के लिए टीकाकरण को प्रोत्साहित करने के लिए यह कदम उठाया है।उन्होंने यह भी बताया कि प्रशासन द्वारा मंदिर परिसर में ही टीकाकरण केंद्र चलाया जा रहा है जहां टीका लगवाने वाले श्रद्धालुओं को हाथों-हाथ इसका प्रमाणपत्र दिया जा रहा है।

पुजारी ने कहा, "पड़ोसी देवास शहर का एक जोड़ा अपनी शादी के तत्काल बाद बुधवार को खजराना गणेश के दर्शन के लिए आया। लेकिन पूछे जाने पर पता चला कि दूल्हा-दुल्हन ने कोविड-19 रोधी टीका नहीं लगवाया था। जब हमने उन्हें भगवान गणेश के दर्शन से पहले टीका लगवाने के लिए कहा, तो वे खुशी-खुशी मान गए। उन्होंने टीका लगवाने के बाद ही भगवान के दर्शन किए।"

मंदिर परिसर में केंद्र में एक साथ टीका लगवाते दूल्हा-दुल्हन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह