लाइव न्यूज़ :

कोविड-19: दिल्ली में एक और मरीज की मौत, 33 नए मामले

By भाषा | Updated: September 17, 2021 17:25 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 सितंबर दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण से एक और व्यक्ति की मौत हो गई और महामारी के 33 नए मामले सामने आए। राष्ट्रीय राजधानी में लोगों के नमूनों के संक्रमित पाए जाने की दर 0.04 प्रतिशत रही।

शहर के स्वास्थ्य विभाग की ओर से शुक्रवार को जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, इस महीने संक्रमण के कारण दिल्ली में मौत का यह तीसरा मामला है। इससे पहले सात सितंबर को एक और 16 सितंबर को एक मरीज की मौत हुई थी। इसी के साथ दिल्ली में संक्रमण के कारण जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 25,085 हो गई है।

बुलेटिन में बताया गया कि शुक्रवार को नमूनों के संक्रमित पाए जाने की 0.04 प्रतिशत दर के साथ संक्रमण के 33 नए मामले सामने आए। इसमे बताया गया है कि पूर्ववर्ती सप्ताहों में संक्रमित पाए गए 22 लोगों को भी बृहस्पतिवार को आईसीएमआर (भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद) के पोर्टल पर शामिल किया गया।

दिल्ली में संक्रमण के कुल मामले 14,38,428 हो गए हैं, जिनमें से 14.12 लाख से अधिक मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। बुलेटिन में बताया कि एक दिन पहले कुल 72,099 नमूनों की जांच की गई, जिनमें से 52,181 नमूनों की आरटी-पीसीआर जांच और 21,918 नमूनों की रैपिड एंटीजन जांच की गईं।

इससे पहले 0.04 प्रतिशत संक्रमण दर के साथ बृहस्पतिवार को 28 मामले और 0.08 प्रतिशत संक्रमण दर के साथ बुधवार को 57 मामले सामने आए थे।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण के रोजाना सामने आ रहे मामलों की संख्या गिरकर 13 सितंबर को 17 रह गई थी और उस दिन किसी की मौत नहीं हुई थी तथा लोगों के संक्रमित पाए जाने की दर 0.04 प्रतिशत थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग