लाइव न्यूज़ :

कोविड-19: दिल्ली में एक और मरीज की मौत, 33 नए मामले

By भाषा | Updated: September 17, 2021 23:02 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 सितंबर दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण से एक और व्यक्ति की मौत हो गई और संक्रमण के 33 नए मामले सामने आए। राष्ट्रीय राजधानी में लोगों के नमूनों के संक्रमित पाए जाने की दर 0.04 प्रतिशत रही।

शहर के स्वास्थ्य विभाग की ओर से शुक्रवार को जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, इस महीने संक्रमण के कारण दिल्ली में मौत का यह तीसरा मामला है। इससे पहले सात सितंबर को 16 सितंबर को भी एक एक मरीज की मौत हुई थी। इसी के साथ दिल्ली में संक्रमण के कारण जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 25,085 हो गई है।

बुलेटिन में बताया गया कि शुक्रवार को नमूनों के संक्रमित पाए जाने की 0.04 प्रतिशत दर के साथ संक्रमण के 33 नए मामले सामने आए। इसमें बताया गया है कि पिछले सप्ताहों में संक्रमित पाए गए 22 लोगों को भी बृहस्पतिवार को आईसीएमआर (भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद) के पोर्टल पर शामिल किया गया।

दिल्ली में 33 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 14,38,428 हो गए हैं, जिनमें से 14.12 लाख से अधिक मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। बुलेटिन में बताया कि एक दिन पहले कुल 72,099 नमूनों की जांच की गई, जिनमें से 52,181 नमूनों की आरटी-पीसीआर जांच और 21,918 नमूनों की रैपिड एंटीजन जांच की गईं।

इससे पहले 0.04 प्रतिशत संक्रमण दर के साथ बृहस्पतिवार को 28 मामले और 0.08 प्रतिशत संक्रमण दर के साथ बुधवार को 57 मामले सामने आए थे।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण के रोजाना सामने आ रहे मामलों की संख्या गिरकर 13 सितंबर को 17 रह गई थी और उस दिन किसी की मौत नहीं हुई थी तथा लोगों के संक्रमित पाए जाने की दर 0.04 प्रतिशत थी।

बुलेटिन के मुताबिक दिल्ली में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 409 से घटकर 407 हो गयी है। इसमें से 109 मरीज घर पर ही रहकर अपना इलाज करवा रहे हैं।

वहीं, कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए बनाए गए निरूद्ध क्षेत्रों की संख्या 94 से बढ़कर 96 हो गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

क्राइम अलर्टMP Crime: पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की कराई हत्या, अपराध को लूटपाट का रूप देने की नाकाम कोशिश की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

भारत अधिक खबरें

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?