लाइव न्यूज़ :

कोविड-19: दिल्ली में एक नवंबर से संक्रमण के एक लाख नये मामले, 1,200 लोगों की मौत, 94,000 लोग ठीक हुए

By भाषा | Updated: November 17, 2020 18:18 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 नवंबर दिल्ली में एक नवंबर से 16 नवंबर के बीच कोरोना वायरस के एक लाख से अधिक नये मामले दर्ज किये गये और करीब 1,200 संक्रमितों की मृत्यु हो गयी, वहीं करीब 94,000 रोगी इस अवधि में संक्रमण से उबरने में सफल रहे। मंगलवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों में यह जानकारी दी गयी।

राष्ट्रीय राजधानी में 28 अक्टूबर से कोरोना वायरस के मामलों में अचानक से इजाफा देखा गया है। उस दिन पहली बार संक्रमण के दैनिक मामलों की संख्या 5,000 से अधिक हो गयी और 11 नवंबर को रोजाना के मामलों की संख्या 8,000 के पार चली गयी।

दिल्ली में 12 नवंबर को संक्रमण से 104 लोगों की मृत्यु हो गयी जो पांच महीने से अधिक समय में संक्रमण से एक दिन में मौत का सर्वाधिक आंकड़ा है।

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में इस महीने अब तक कोरोना वायरस के 1,01,070 मामले सामने आए हैं।

एक से 16 नवंबर के बीच दिल्ली में 1,202 संक्रमितों की मौत हुई, वहीं 93,885 रोगी स्वस्थ हो चुके हैं।

दिल्ली में एक नवंबर को संक्रमण के 5,664 मामले सामने आये थे जो 11 नवंबर को बढ़कर 8,593 हो गये। यह एक दिन में संक्रमण के मामलों का आज तक का सर्वाधिक आंकड़ा है।

राष्ट्रीय राजधानी में 12 नवंबर को 7,053 मामले, 13 नवंबर को 7,802, 14 नवंबर को 7,340, 15 नवंबर को 3,235 और 16 नवंबर को 3,797 मामले सामने आए।

दिल्ली में 11 से 16 नवंबर के बीच रोजाना संक्रमण से मौत के 85; 104; 91; 96; 95 और 99 मामले सामने आए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया