लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 : भारत में उपचाराधीन मामलों की संख्या 1.68 लाख

By भाषा | Updated: January 31, 2021 16:26 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 31 जनवरी भारत कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए अपने नागरिकों को टीके की खुराक देने के मामले में दुनिया में पांचवे स्थान पर है और इस बीच, देश में उपचाराधीन मामलों की संख्या 1.68 लाख है जो कुल मामलों का 1.57 प्रतिशत है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को यह जानकारी दी।

मंत्रालय ने बताया कि 29 जनवरी तक देश में लोगों को टीके की खुराकें देने के मामले में भारत पांचवें स्थान पर है।

मंत्रालय ने बताया कि 31 राज्यों और केन्द्र शासित क्षेत्रों में उपचाराधीन मामलों की संख्या 5000 से कम है। अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में उपचाराधीन मामलों की संख्या चार है, वहीं दमन और द्वीव तथा दादर और नगर हवेली में छह है।

कोविड-19 के 79.69 प्रतिशत उपचाराधीन मामले पांच राज्यों और केन्द्र शासित क्षेत्रों से हैं।

मंत्रालय ने कहा ,‘‘ दो राज्यों केरल और महाराष्ट्र में देश के कुल उपचाराधीन मामलों के 69.41 प्रतिशत मामले हैं।’’

देश में 1.04,23,125 लोग संक्रमणमुक्त हो चुके हैं।

पिछले 24 दिनों में ठीक होने वाले लोगों की संख्या नए मामलों की तुलना में बढ़ रही है। पिछले 24 घंटे में 13,052 नए मामले सामने आए हैं वहीं इसी अवधि में 13,965 मरीज संक्रमण मुक्त हुए हैं।

पिछले 24 घंटे में 2,44,307 स्वास्थ्यकर्मियों का 5,275 सत्रों में टीकाकरण किया गया। अब तक कुल 68,962 सत्र आयोजित किए जा चुके हैं।

मंत्रालय ने कहा,‘‘वैश्विक परिप्रेक्ष्य में लोगों के टीकाकरण के मामले में भारत पांचवे स्थान पर है, और यह स्थिति तब है जब कई देशों ने अपना टीकाकरण अभियान भारत से पहले शुरू कर दिया था।’’

टीकाकरण के अब तक कुल 63.34 प्रतिशत लाभार्थी आठ राज्यों से हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे