लाइव न्यूज़ :

कोविड-19: भारत में उपचाराधीन मरीजों की संख्या घट कर ढाई लाख हुई

By भाषा | Updated: January 2, 2021 16:34 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो जनवरी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि भारत में कोविड-19 से रोजाना स्वस्थ होने वाले रोगियों की संख्या दैनिक नये मामलों से अधिक है और इस समय देश में उपचाराधीन संक्रमितों की संख्या ढाई लाख है जो कुल मामलों का केवल 2.43 प्रतिशत है।

भारत में शनिवार को एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 19,079 मामले सामने आये और इसी अवधि में 22,926 लोग संक्रमणमुक्त हो गये। इससे 24 घंटे की अवधि में कुल उपचाराधीन संक्रमितों की संख्या में 4,071 की गिरावट आई है।

इस समय संक्रमण का इलाज करा रहे कुल रोगियों के 62 प्रतिशत मामले पांच राज्यों- केरल, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ में हैं।

मंत्रालय ने कहा कि पिछले सात दिन में भारत में प्रति दस लाख आबादी पर संक्रमण के नये मामलों की संख्या 101 है जो अन्य देशों के मुकाबले काफी कम है। ब्राजील, रूस, फ्रांस, इटली, अमेरिका और ब्रिटेन में पिछले सात दिन में प्रति दस लाख आबादी पर संक्रमण के मामले अपेक्षाकृत अधिक आये हैं।

भारत में संक्रमण से अब तक स्वस्थ हुए कुल लोगों की संख्या एक करोड़ के करीब पहुंचने वाली है। इस समय यह संख्या 99,06,387 है।

मंत्रालय ने कहा, ‘‘स्वस्थ हुए लोगों और इलाज करा रहे संक्रमितों की संख्या में अंतर धीरे-धीरे बढ़ रहा है और यह इस समय 96,56,204 है।’’

उसने कहा कि स्वस्थ हुए लोगों के नये मामलों में 78.64 प्रतिशत मामले दस राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से हैं।

केरल में 5,111 लोग कोविड-19 से उबरे, वहीं महाराष्ट्र में यह आंकड़ा 4,279, जबकि पश्चिम बंगाल में एक दिन के भीतर संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की संख्या 1,496 है।

संक्रमण के 80.56 फीसदी नए मामले दस राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से हैं।

केरल में बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस के 4,991 नए मामले सामने आए हैं, महाराष्ट्र में शुक्रवार को 3,524 नए मामले आए जबकि पश्चिम बंगाल में संक्रमण के 1,153 नए मामले सामने आए।

मंत्रालय ने बताया कि बीते बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस के कारण 224 लोगों की मौत हुई है जिनमें से 75.45 फीसदी दस राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से हैं।

महाराष्ट्र में 59 लोगों की मौत हुई, पश्चिम बंगाल में 26 की और केरल में 23 लोगों की मौत हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों