लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 : दिल्ली में निषिद्ध क्षेत्रों की संख्या 4,550 के पार

By भाषा | Updated: November 20, 2020 16:58 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 नवंबर कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच राष्ट्रीय राजधानी में निषिद्ध क्षेत्रों की संख्या भी बढ़कर 4,550 के पार पहुंच गई है। शहर में सबसे ज्यादा 743 निषिद्ध क्षेत्र दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली में हैं जबकि सबसे कम 148 उत्तर-पूर्वी जिले में हैं।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली के कुल 11 जिलों में से छह जिले ऐसे हैं जहां निषिद्ध क्षेत्रों की संख्या 400 से ज्यादा है। ये जिले हैं... दक्षिण-पश्चिम (743), दक्षिण (705), पश्चिम (587), दक्षिण-पूर्व (543), मध्य दिल्ली (490) और उत्तरी-पश्चिमी (445).

राष्ट्रीय राजधानी में 28 अक्टूबर से ही कोविड-19 के नए मामलों में वृद्धि हो रही है और पहली बार इसी दिन शहर में संक्रमण के 5,000 से ज्यादा नए मामले सामने आए थे। यहां 11 नवंबर को पहली बार शहर में 8,000 से ज्यादा नए मामले सामने आए।

बुधवार तक की स्थिति देखें तो दिल्ली में संक्रमण के मामले पांच लाख को पार कर चुके थे। उस दिन 7,486 नए मामले आए थे जबकि संक्रमण से 131 लोगों की मौत हुई थी। शहर में अभी तक कोरोना वायरस संक्रमण से 7,943 लोगों की मौत हुई है।

शहर के राजस्व विभाग के अनुसार, 19 नवंबर तक दिल्ली में निषिद्ध क्षेत्रों की संख्या 4,560 थी। नयी दिल्ली जिले में 264 निषिद्ध क्षेत्र हैं जबकि शाहदरा में 249 और उत्तरी दिल्ली में 202 निषिद्ध क्षेत्र हैं।

विभाग का कहना है कि पूर्वी दिल्ली में सिर्फ 184 और उत्तरी-पूर्वी दिल्ली में 148 निषिद्ध क्षेत्र हैं।

इस बीच निषिद्ध क्षेत्रों और घनी आबादी वाले इलाकों में घर-घर जाकर कोरोना वायरस संक्रमण लक्षण वाले लोगों की पहचान करने और उनकी जांच करने का काम शुक्रवार से शुरु हो गया है।

अधिकारियों ने बताया कि सर्वेक्षण पांच दिनों में पूरा होगा और इस दौरान 57 लाख से ज्यादा लोगों की जांच किए जाने की संभावना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू