लाइव न्यूज़ :

कोविड-19: भारत में वायरस के नए स्वरूपों से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 795 हुई

By भाषा | Updated: March 23, 2021 18:54 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 मार्च ब्रिटेन, दक्षिण अफ्रीका और ब्राजील में पाए गए सार्स-सीओवी-2 वायरस के नए स्वरूपों (वेरिएंट) से भारत में संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 795 हो गई है।

भारत में तेजी से बढ़ रहे कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों के बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि 18 मार्च को सार्स-सीओवी-2 के नए स्वरूपों से संक्रमण के 400 मामले दर्ज किए गए और देश में इस प्रकार के संक्रमण के कुल 795 मामले सामने आ चुके हैं।

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने 16 मार्च को राज्यसभा में बताया था कि भारत में सार्स-सीओवी-2 वायरस के नए स्वरूपों से किसी के दोबारा संक्रमित होने का मामला भारत में अभी तक सामने नहीं आया है।

उन्होंने एक लिखित उत्तर में बताया कि विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, जिन तीन देशों-ब्रिटेन, दक्षिण अफ्रीका और ब्राजील- में सार्स-सीओवी-2 वायरस के नए स्वरूपों का पता चला है, उनमें से दक्षिण अफ्रीका और ब्राजील में पाए गए स्वरूपों में पहले संक्रमित हो चुके व्यक्ति को दोबारा संक्रमित करने की क्षमता है।

ब्रिटेन में पाए गए वायरस के नए स्वरूप का भारत में पहला मामला 29 दिसंबर को सामने आया था।

इस बीच, केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया भारत में एक दिन में कोविड-19 के 40,715 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,16,86,796 हो गई। उपचाराधीन मरीजों की संख्या में भी लगातार 13वें दिन बढ़ोतरी दर्ज की गई और वह 3,45,377 हो गई है, जो कुल मामलों का 2.96 प्रतिशत है।

पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने कोविड-19 टीकाकरण के दायरे को विस्तारित करते हुए 60 साल से कम उम्र के लोगों को भी उसमें शामिल करने का मंगलवार को केंद्र से अनुरोध किया।

उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस के 401 नमूने सरकार ने ‘जीनोम सीक्वेसिंग’ के लिए भेजे थे, जिनमें से 81 प्रतिशत में ब्रिटेन में पता चले कोविड-19 के नये स्वरूप की पुष्टि हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो