कोविड-19 : भारत में कोरोना वायरस के सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 2.31 लाख हुई

By भाषा | Updated: January 5, 2021 15:38 IST2021-01-05T15:38:29+5:302021-01-05T15:38:29+5:30

Kovid-19: Number of active cases of corona virus in India decreased to 2.31 lakhs | कोविड-19 : भारत में कोरोना वायरस के सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 2.31 लाख हुई

कोविड-19 : भारत में कोरोना वायरस के सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 2.31 लाख हुई

नयी दिल्ली, पांच जनवरी भारत में कोविड-19 के सक्रिय मामलों में तेजी से कमी आई है और अब यह संख्या 2,31,036 रह गई है, जो अभी तक के कुल संक्रमितों का ‘‘महज’’ 2.23 फीसदी है। यह जानकारी मंगलवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी।

मंत्रालय ने कहा कि यह इसलिए संभव हो पाया कि लगातार 39 दिनों से संक्रमण के नए मामलों की तुलना में ठीक होने वाले लोगों की संख्या ज्यादा है।

मंत्रालय ने कहा, ‘‘पिछले 24 घंटे में 29,091 लोग ठीक हुए, वहीं भारत में संक्रमण के केवल 16,375 नए मामले आए हैं।’’

मंत्रालय ने बताया, ‘‘एक दिन में कुल सक्रिय मामलों में 12,917 की कमी आई है।’’

भारत में संक्रमण से ठीक होने वाले लोगों की संख्या एक करोड़ के करीब पहुंच रही है। अभी तक ठीक हुए लोगों की संख्या 99,75,958 है।

मंत्रालय ने कहा कि नए ठीक हुए 29,091 लोगों में से 82.62 फीसदी लोग दस राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के हैं।

महाराष्ट्र में एक दिन में सबसे अधिक 10,362 लोग ठीक हुए जबकि केरल में 5145 और छत्तीसगढ़ में 1349 लोग ठीक हुए हैं।

नए मामलों में दस राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 80.05 फीसदी हिस्सेदारी है।

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में 4875 नए मामले आए वहीं केरल में 3021 मामले और छत्तीसगढ़ में 1147 नए मामले आए हैं।

मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटे में 201 लोगों की महामारी से मौत हुई जिनमें 70.15 फीसदी दस राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों से हैं।

महाराष्ट्र में 29 लोगों की, पश्चिम बंगाल में 25 और पंजाब में 24 लोगों की मौत हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Kovid-19: Number of active cases of corona virus in India decreased to 2.31 lakhs

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे