लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 : भोपाल एवं इंदौर में बुधवार से लगाया जाएगा रात्रिकालीन कर्फ्यू

By भाषा | Updated: March 16, 2021 23:35 IST

Open in App

भोपाल, 16 मार्च मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते नये मामलों के मद्देनजर प्रदेश की राजधानी भोपाल एवं इंदौर में बुधवार से रात्रिकालीन कर्फ्यू लगाया जाएगा और आठ अन्य शहरों में रात्रि 10 बजे से सुबह छह बजे तक बाजार बंद रहेंगे।

मध्य प्रदेश जनसंपर्क विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ यहां मंगलवार को कोविड-19 की समीक्षा बैठक में यह निर्णय लिया और बाद में इस संबंध में मध्य प्रदेश गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा ने आदेश जारी कर दिए हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘इंदौर एवं भोपाल में बुधवार से रात्रिकालीन कर्फ्यू लगेगा।’’

अधिकारी ने बताया कि भोपाल एवं इंदौर सहित जबलपुर, ग्वालियर, उज्जैन, रतलाम, छिंदवाड़ा, बुरहानपुर, बैतूल एवं खरगोन में बुधवार रात्रि 10 बजे से सुबह छह बजे तक दुकानें एवं अन्य व्यवसायिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे और यह आगामी आदेश तक प्रभावशील रहेंगे। इन शहरों में संक्रमण के अधिक मामलों को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

उन्होंने कहा कि हालांकि, इन 10 शहरों में केमिस्ट, राशन एवं खानपान की दुकानों पर यह प्रतिबंध लागू नहीं होगा।

अधिकारी ने बताया कि भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, उज्जैन, रतलाम, छिंदवाड़ा, बुरहानपुर, बैतूल एवं खरगोन जिलों में होली के जुलूस, मेले आदि के आयोजन प्रतिबंधित रहेंगे। इन जिलों में खुले मैदान या स्थान में आयोजित होने वाले समस्त सामाजिक, शैक्षणिक, राजनीतिक, धार्मिक, खेल, मनोरंजन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, जिनमें 100 से अधिक व्यक्ति शामिल होंगे, की पूर्वानुमति जिला प्रशासन से प्राप्त करना जरूरी होगा।

उन्होंने कहा कि इंदौर एवं भोपाल में रात्रिकालीन कर्फ्यू में केवल आवश्यक सेवाएं अस्पताल, हवाईअड्डे, रेलवे स्टेशन एवं बस स्टैंड आने-जाने के लिए ही आवागमन की अनुमति होगी।

अधिकारी ने बताया कि महाराष्ट्र से मध्य प्रदेश में आने वाले व्यक्तियों की थर्मल स्क्रीनिंग का कार्य जारी रहेगा और ऐसे यात्रियों को एक सप्ताह तक अपने घरों में पृथक-वास में भी रहना होगा।

मध्य प्रदेश में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 797 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या 2,69,391 तक पहुंच गयी, जिनमें से अब तक 3,890 लोगों की मौत हो चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट15 फरवरी को चिंगारी भड़की और खतरनाक आग में बदली?, दो बच्चों की मां प्रियंका देवी 56 वर्षीय बहनोई धनिक लाल यादव के साथ फरार, ले गई 4 लाख के जेवर, नकदी-मोबाइल

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारत अधिक खबरें

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण