लाइव न्यूज़ :

कोविड-19: नए मामलों में वृद्धि के बीच अमरावती में रात्रिकालीन कर्फ्यू लागू

By भाषा | Updated: February 15, 2021 21:20 IST

Open in App

अमरावती, 15 फरवरी महाराष्ट्र के अमरावती जिले में फरवरी की शुरुआत से ही कोविड-19 के मामलों में वृद्धि के बीच जिला प्रशासन ने रात्रिकालीन कर्फ्यू लागू किया है। हालांकि, लॉकडाउन लागू करने की संभावना से इंकार किया है।

जिलाधिकारी शैलेष नवल ने सोमवार को पीटीआई-भाषा से कहा कि संक्रमण के नए मामलों में बढ़ोतरी की एक वजह अधिक से अधिक लोगों का जांच के लिए सामने आना भी है।

अमरावती जिले में सोमवार को संक्रमण के 449 नए मामले सामने आए, जिसके साथ ही जिले में अब तक 25,743 मामले सामने आ चुके हैं।

जिलाधिकारी ने कहा, ‘‘ कर्फ्यू का मकसद बाजारों एवं सार्वजनिक स्थानों पर भीड़ एकत्र होने से रोकना है। इसका मतलब कारोबार या दुकान बंद रखने से नहीं है जोकि पहले की तरह ही कार्य करते रहेंगे।’’

उन्होंने कहा कि जिले में स्कूल संचालन का निर्णय संबंधित स्कूल को ही लेना होगा।

नवल ने कहा, ‘‘ कई स्कूलों में शिक्षक एवं छात्र कोरोना वायरस संक्रमित पाए गए हैं। हमने संचालन संबंधी निर्णय स्कूल प्रबंधन पर ही छोड़ा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकैबिनेट फैसलाः परिचालन जुलाई 2026 से शुरू और 10,000 रोजगार, एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड में निवेश को मंजूरी

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्राइम अलर्ट15 फरवरी को चिंगारी भड़की और खतरनाक आग में बदली?, दो बच्चों की मां प्रियंका देवी 56 वर्षीय बहनोई धनिक लाल यादव के साथ फरार, ले गई 4 लाख के जेवर, नकदी-मोबाइल

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारत अधिक खबरें

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी