लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 : कोलकाता में गणतंत्र दिवस परेड देखने के लिए दर्शकों को आने की अनुमति नहीं

By भाषा | Updated: January 25, 2021 16:43 IST

Open in App

कोलकाता, 25 जनवरी पश्चिम बंगाल में गणतंत्र दिवस समारोह कोविड-19 की वजह से सादा रहेगा और परेड देखने के लिए किसी भी दर्शक को आने की अनुमति नहीं होगी।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को बताया कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, राज्यपाल जगदीप धनखड़ और चुनिंदा वरिष्ठ अफसरों समेत चंद गणमान्य व्यक्ति कोलकाता के रेड रोड में आयोजित परेड समारोह में उपस्थित रहेंगे।

राज्य सरकार के अधिकारी ने पीटीआई-भाषा से कहा कि मंगलवार को परेड में करीब 200 टुकड़ियां हिस्सा लेंगी।

उन्होंने कहा, "इस साल गणतंत्र दिवस परेड कोविड-19 की वजह से छोटी होगी। रेड रोड इलाके में किसी भी दर्शक को आने की अनुमति नहीं होगी। मुख्यमंत्री, राज्यपाल और चंद वरिष्ठ नौकरशाहों के अलावा सिर्फ कुछ वीवीआईपी को ही आमंत्रित किया गया है। "

अधिकारी ने बताया कि एक-दूसरे से दूरी बनाने के कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए बैठने की व्यवस्था की गई है।

कोलकाता पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आमतौर कार्यक्रम स्थल के आसपास के समूचे इलाके में बैरीकेड लगाए जाते हैं क्योंकि हजारों लोग परेड दिखने के लिए आते हैं।

उन्होंने बताया, " बहरहाल, इस साल कार्यक्रम स्थल में आम लोगों का प्रवेश रोकने के लिए हमने रेड रोड से सटे कुछ इलाकों में ही बैरीकेड लगाने का फैसला किया है। "

अधिकारी ने बताया कि बैरीकेड लगाने का काम रविवार को शुरू हो गया है।

उन्होंने बताया कि रेड रोड के इर्द-गिर्द कम से कम 1000 पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। साथ में भारी रेडियो उड़न दस्ते तथा रेडियो उड़न दस्तों को भी तैनात किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस