लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 : उत्तर प्रदेश में संक्रमण से किसी की मौत नहीं, 14 नए मामले सामने आए

By भाषा | Updated: September 12, 2021 00:55 IST

Open in App

लखनऊ, 11 सितंबर उत्तर प्रदेश में शनिवार को कोविड-19 से किसी की मौत की सूचना नहीं है, जिससे मृतक संख्या 22,874 पर बनी हुई है। वहीं, कोविड-19 के 14 नए मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 17,09,526 हो गई है। आधिकारिक बयान में इसकी जानकारी दी गई।

राज्य सरकार ने बयान में बताया कि नए मामलों में तीन आगरा से, दो-दो मामले गौतमबुद्ध नगर और बिजनौर से और एक एक मामला प्रयागराज, बदायूं, वाराणसी, आंबेडकर नगर, गाजियाबाद, हापुड़ और मुजफ्फरनगर से आया है।

बयान के अनुसार पिछले 24 घंटे के दौरान 19 मरीज स्वस्थ हुए हैं जिससे ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 16,86,468 हो गई है। बयान के मुताबिक ठीक होने की दर 98.7 प्रतिशत है।

एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि राज्य के कुल 75 जिलों में से 34 में कोई उपचाराधीन रोगी नहीं है और पिछले 24 घंटे के दौरान 65 जिलों में कोई नया मामला सामना नहीं आया है।

प्रवक्ता ने बताया कि राज्य में करीब 48 प्रतिशत आबादी को कोविड-19 रोधी टीके की पहली खुराक मिल चुकी है। बयान के अनुसार राज्य में वर्तमान में 184 उपचाराधीन रोगी हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में 2.17 लाख से अधिक नमूनों की जांच हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया