लाइव न्यूज़ :

कोविड-19: उत्तराखंड में नौ, तमिलनाडु में 17 और मणिपुर में दो रोगियों की मौत

By भाषा | Updated: December 11, 2020 23:18 IST

Open in App

देहरादून/चेन्नई/इम्फाल, 11 दिसंबर उत्तराखंड में 725 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या शुक्रवार को बढ़कर 81,211 हो गई। इसके अलावा राज्य में वायरस से नौ और रोगियों की मौत के बाद मृतकों की तादाद 1,341 हो गई है। एक बुलेटिन में यह जानकारी दी गई है।

बुलेटिन में कहा गया है कि राज्य में अब तक 72,987 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं। 949 लोग राज्य से चले गए हैं। 5,934 रोगियों का इलाज चल रहा है।

तमिलनाडु में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,235 नए मामले सामने आने बाद कोविड-19 संक्रमितों की कुल संख्या शुक्रवार को 7,96,475 हो गई।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार 17 और रोगियों की मौत के बाद मृतकों की तादाद 11,870 हो गई है। राज्य में 10,299 रोगियों का इलाज चल रहा है।

मणिपुर में कोरोना वायरस संक्रमण के 174 नए मामले आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 26,859 हो गई है। इसके अलावा दो और रोगियों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 320 हो गई है।

एक अधिकारी ने बताया कि राज्य में 2,998 रोगियों का इलाज चल रहा है। 23,541 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार उपचुनाव आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारत अधिक खबरें

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो