लाइव न्यूज़ :

कोविड-19: अरुणाचल प्रदेश में शनिवार से पूरे महीने के लिए रात्रि कर्फ्यू लागू

By भाषा | Updated: May 7, 2021 22:50 IST

Open in App

ईटानगर, सात मई अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे उपायों के तहत शनिवार से पूरे महीने के लिए रात्रि कर्फ्यू लगाया जाएगा, जो शाम साढ़े छह बजे से लेकर सुबह पांच बजे तक रहेगा और सभी दुकानों तथा व्यापारिक प्रतिष्ठानों को शाम चार बजे तक बंद करने के लिए कहा गया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यहां यह जानकारी दी।

शुक्रवार को जारी सरकारी आदेश के अनुसार, इस महीने के दौरान पर्यटकों को इनर लाइन परमिट (आईएलपी) जारी नहीं किए जाएंगे और सरकारी कार्यालयों को ग्रुप सी और ग्रुप डी के 50 प्रतिशत कर्मचारियों के साथ काम करना होगा।

आदेश में कहा गया है कि ग्रुप ए और ग्रुप बी श्रेणियों के कर्मचारियों पर कोई अंकुश नहीं लगाया गया है।

विकलांग, गर्भवती और बच्चों वाली महिलाओं को घर से काम करने की अनुमति होगी।

मुख्यमंत्री पेमा खांडू की अध्यक्षता में उच्च अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक के बाद प्रमुख सचिव (स्वास्थ्य) डॉ. शरत चौहान ने एक वीडियो कॉन्फ्रेंस में संवाददाताओं से कहा, "सभी उपायुक्तों को कहा गया है कि वे अपने जिलों में निरूद्ध क्षेत्रों की पहचान करें, उभरती स्थिति पर नजर रखें और लोगों के बीच कोविड- उचित व्यवहार को सख्ती से लागू करें।"

उन्होंने कहा, "अंतर-राज्यीय और राज्य के भीतर व्यक्तियों की आवाजाही पर कोई प्रतिबंध नहीं होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू