लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 : गुजरात के आठ शहरों में एक अगस्त तक रात्रि कर्फ्यू बढ़ाया गया

By भाषा | Updated: July 16, 2021 22:38 IST

Open in App

अहमदाबाद, 16 जुलाई गुजरात के आठ शहरों में कोरोना वायरस के कारण रात्रि कर्फ्यू 12 और दिनों के लिए बढ़ा दिया गया है, जबकि वाटर पार्क एवं स्वीमिंग पूल को 20 जुलाई से 60 फीसदी क्षमता के साथ संचालित करने की अनुमति दी गई है। इसके लिए शर्त है कि उनके कर्मचारियों ने 31 जुलाई तक कोविड-19 टीके की कम से कम एक खुराक लगवा रखी हो। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी।

राज्य सरकार की तरफ से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक अहमदाबाद, वडोदरा, राजकोट, सूरत, भावनगर, जामनगर, गांधीनगर और जूनागढ़ में 20 जुलाई तक रात दस बजे से सुबह छह बजे तक जारी कर्फ्यू को बढ़ाकर एक अगस्त की सुबह तक कर दिया गया है।

इसमें बताया गया है, ‘‘वाटर पार्क के मालिकों, प्रबंधकों और कर्मचारियों के लिए 31 जुलाई तक टीके की पहली खुराक लगवाना आवश्यक है।’’

एक अधिकारी ने बताया कि गैर वातानुकूलित निजी एवं सार्वजनिक परिवहन की बसें सौ फीसदी क्षमता के साथ और वातानुकूलित बसें 75 फीसदी क्षमता के साथ 20 जुलाई से संचालित की जा सकती हैं और चालक एवं परिचालक के लिए कोविड-19 टीके की पहली खुराक लगवाना आवश्यक है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारत अधिक खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह