लाइव न्यूज़ :

कोविड-19: गोवा में रात्रि कर्फ्यू का ऐलान, बोर्ड परीक्षाएं स्थगित

By भाषा | Updated: April 21, 2021 19:41 IST

Open in App

पणजी, 21 अप्रैल गोवा सरकार ने कोविड-19 के बढ़ते मामलों पर नियंत्रण के लिए राज्य में दस दिन के रात्रि कर्फ्यू की घोषणा की है। कर्फ्यू बुधवार से शुरू होगा। इसके साथ ही सरकार ने रेस्त्रां, सिनेमाघरों और जुआघरों पर भी पाबंदी लगा दी है।

राज्य सरकार ने गोवा माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षा की आगामी परीक्षाएं स्थगित करने का भी ऐलान किया है।

मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने एक उच्चस्तरीय बैठक के बाद कहा कि रात्रि कर्फ्यू बुधवार (21 अप्रैल) से लागू होगा। यह रात 10 बजे से सुबह छह बजे तक प्रभावी रहेगा।

उन्होंने कहा कि इस दौरान पेट्रोल पंप, दवा दुकानों और अन्य आवश्यक सेवाओं का संचालन जारी रहेगा।

सावंत ने कहा कि रात्रि कर्फ्यू के दौरान केवल आवश्यक वस्तुओं की ढुलाई में लगे वाणिज्यिक वाहनों को ही आवाजाही की अनुमति होगी। रात्रि कर्फ्यू और अन्य पाबंदियां 30 अप्रैल तक प्रभावी रहेंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह