लाइव न्यूज़ :

कोविड-19: देश के विभिन्न राज्यों में कोविड-19 के नए मामले

By भाषा | Updated: December 21, 2020 23:20 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 दिसंबर देश के कुछ राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में कोविड-19 के नए मामलों का विवरण निम्न प्रकार है।

पश्चिम बंगाल में सोमवार को कोविड-19 के 1,515 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5,38,343 हो गई। संक्रमण से 41 और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 9,401 हो गई। राज्य में 16,903 लोगों का उपचार चल रहा है और अब तक 5,12,039 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।

हरियाणा में कोविड-19 से 11 और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 2,832 हो गई। वहीं 553 नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,58,197 हो गई। राज्य में अब 5,525 लोगों का इलाज चल रहा है और स्वस्थ होने की दर 96.76 फीसदी है।

चंडीगढ़ में कोविड-19 से दो और लोगों की मौत हो गई, जिसके बाद यहां कुल मृतकों की संख्या बढ़कर 310 हो गई। एक चिकित्सकीय बुलेटिन में बताया गया कि 55 और नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 19,128 हो गई। यहां अब 389 मरीजों का उपचार चल रहा है। अब तक 18,429 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

पंजाब में कोविड-19 के 338 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,63,378 हो गई। वहीं 11 और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 5,212 हो गई। एक चिकित्सकीय बुलेटिन में बताया गया कि 5,408 मरीजों का उपचार चल रहा है और अब तक 1,52,758 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

आंध्र प्रदेश में कोवड-19 के 214 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या यहां बढ़कर 8,78,937 हो गई। वहीं राज्य में अब 4,000 से भी कम मरीजों का इलाज चल रहा है।

राज्य में इस संबंध में जारी हालिया बुलेटिन में बताया गया कि 422 मरीज स्वस्थ हुए और सोमवार सुबह नौ बजे तक पिछले 24 घंटे में दो और मरीजों की मौत हो गई। बुलेटिन में बताया गया कि राज्य में अब 3,992 मरीजों का इलाज चल रहा है और अब तक 8,67,867 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और 7,078 लोगों की मौत हो चुकी है।

जम्मू-कश्मीर में सोमवार को कोविड-19 के 232 नए मामले सामने आए, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,18,495 हो गई। वहीं तीन और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 1,844 हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि कुल नए मामलों में से कश्मीर संभाग में 103 नए मामले और जम्मू संभाग में 129 नए मामले सामने आए हैं। केंद्रशासित प्रदेश में अब 3,628 मरीजों का उपचार चल रहा है।

वहीं गोवा में कोविड-19 के 79 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर सोमवार को 50,143 हो गई। वहीं दो और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 723 हो गई।

एक अधिकारी ने बताया कि 108 लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद अब तक 48,479 लोग इस संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं। वहीं 941 मरीजों का उपचार चल रहा है।

नगालैंड में कोविड-19 के 16 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 11,858 हो गई। वहीं सोमवार को 50 मरीज स्वस्थ हुए और स्वस्थ होने की दर रिकॉर्ड स्तर पर 94.4 फीसदी दर्ज की गई।

रविवार को नगालैंड में स्वस्थ होने की दर 93.75 फीसदी थी।

राज्य स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के निदेशक डॉक्टर डेनिस हांगसिंग ने बुलेटिन में बताया कि अब तक राज्य में 11,194 कोविड-19 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और 462 मरीजों का उपचार चल रहा है। यहां अब तक 73 लोगों की मौत संक्रमण की वजह से हो चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटरन बनाने में फेल टेस्ट-वनडे कप्तान गिल?, टी20 विश्व कप से बाहर, क्या बोले सूर्यकुमार और अजित

क्रिकेटIndia T20 World Cup Squad Announcement: इशान किशन की कहानी?, SMAT में 517 रन और टी20 विश्व कप में ऐसी एंट्री, पिता प्रणव पांडेय क्या बोले?

बॉलीवुड चुस्की500 करोड़ क्लब में एंट्री! ‘धुरंधर’ बनी साल की सबसे बड़ी फिल्म

क्रिकेटAustralia vs England, 3rd Test: संकट में इंग्लैंड, 228 रन पीछे और हाथ में केवल 4 विकेट?, 5वें दिन हारेंगे, एडिलेड में एशेज पर कब्जा रखेगा ऑस्ट्रेलिया?

क्रिकेटNew Zealand vs West Indies, 3rd Test: 194 रन पीछे वेस्टइंडीज, 4 विकेट शेष, कैवेम हॉज ने 109 की पारी खेली

भारत अधिक खबरें

भारतSIR 2026 Voter List: एड्रेस बदलने की वजह से नहीं भर पा रहे SIR फॉर्म? इन डॉक्यूमेंट्स से बन जाएगा काम

भारतभाजपा के पूर्व मंत्री दीपक जोशी ने कांग्रेस नेत्री पल्लवी राज सक्सेना से रचाई शादी, देवास के आर्य समाज मंदिर से वायरल हुई तस्वीरें

भारतमहाराष्ट्र चुनावः 23 नगर परिषदों और नगर पंचायतों में मतदान, स्थानीय निकायों में खाली पड़े 143 सदस्य पदों पर पड़े रहे वोट, जानें लाइव

भारतArunachal Pradesh Local Body Election Results 2025: 186 जिला परिषद सदस्य सीट की गिनती जारी, ग्राम पंचायत में 6,227 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित

भारतDelhi Fog: दिल्ली में छाया घना कोहरा, 100 से ज्यादा उड़ानें रद्द, यात्रियों के लिए जारी एडवाइजरी