लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 : इंदौर में बढ़ रहे नये मामले, मुख्यमंत्री ने किया प्रशासन को आगाह

By भाषा | Updated: July 29, 2021 17:21 IST

Open in App

इंदौर, 29 जुलाई मध्य प्रदेश में कोविड-19 से सबसे ज्यादा प्रभावित इंदौर जिले में महामारी के नये मामलों में सिलसिलेवार बढ़ोतरी को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बृहस्पतिवार को प्रशासन को आगाह किया। उन्होंने नागरिकों से भी कहा कि महामारी से बचाव को लेकर जरा-सी भी असावधानी की गई, तो परिस्थितियों को बदलने में देर नहीं लगेगी।

चौहान ने ट्वीट किया, "इंदौर जिले में कोविड-19 के सात नये मामले मिले हैं। मैंने प्रशासन को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। वहां के नागरिकों से भी मैं अनुरोध करता हूँ कि अगर हमने जरा-सी भी असावधानी की, तो परिस्थितियों को बदलने में देर नहीं लगेगी। इसलिए सजग रहें और दिशा-निर्देशों का पालन करते रहें।"

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि 23 जुलाई से 28 जुलाई के बीच इंदौर जिले में हर रोज क्रमश: एक, दो, दो, तीन, तीन और सात नये संक्रमित मिले हैं।

चश्मदीदों ने बताया कि प्रदेश की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले इंदौर शहर के बाजारों में इन दिनों खासी भीड़ दिखाई दे रही है। इसके साथ ही, अन्य सार्वजनिक स्थलों पर भी कई लोगों को मास्क पहनने और शारीरिक दूरी रखने के दिशा-निर्देश तोड़ते देखा जा सकता है।

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक करीब 35 लाख की आबादी वाले इंदौर जिले में अब तक कोविड-19 के लगभग 1.53 लाख मरीज मिले हैं। इनमें से 1,391 लोगों की इलाज के दौरान मौत हो चुकी है।

इंदौर जिले में कोविड-19 के प्रकोप की शुरुआत 24 मार्च 2020 से हुई, जब पहले चार मरीजों में महामारी की पुष्टि हुई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह