लाइव न्यूज़ :

जगन्नाथ मंदिर में जाने के लिए कोविड-19 निगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य, ओडिशा में 588 नये मरीज सामने आये

By भाषा | Updated: April 6, 2021 19:11 IST

Open in App

भुवनेश्वर, छह अप्रैल ओडिशा के पुरी में जिला प्रशासन ने कोविड-19 के तेजी से बढ़ते मामलों के मद्देनजर पांच राज्यों के पर्यटकों के कोरोना वायरस निगेटिव प्रमाणपत्र दिखाना मंगलवार को अनिवार्य कर दिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

इस जिले में ही श्री जगन्नाथ मंदिर है जहां लाखों पर्यटक आते हैं।

इस तटीय राज्य में मंगलवार को 588 नये मरीज सामने आने से महामारी के मामले बढ़कर 43,856 हो गये।

पुरी जिला प्रशासन ने एक समीक्षा बैठक में तय किया कि इस तीर्थनगरी में पहुंचने वाले लोगों को रेलवे स्टेशन एवं बस स्टैंडों पर आरटी-पीसीआर निगेटिव रिपोर्ट दिखानी होगी।

पुरी के जिलाधिकारी समर्थ वर्मा ने कहा कि टीके की दो खुराक लेने का प्रमाणपत्र पेश करना भी स्वीकार कर लिया जाएगा।

यह शर्त महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ , पंजाब और केरल के आंगुतकों पर लगाया गया है।

वर्मा ने कहा, ‘‘ हमने इन पांच राज्यों से पुरी आ रहे लोगों के लिए आरटी-पीसीआर जांच रिपोर्ट अनिवार्य कर दिया है। अंतिम टीकाकरण प्रमाणपत्र का भी सत्यापन किया जाएगा। ’’

उन्होंने कहा कि इन पांच राज्यों के यात्रियों की कोविड-19 जांच के लिए रेलवे स्टेशन पर विशेष इंतजाम किया गया है।

मंगलवार को राज्य में जो नये मामले सामने आये, उनमें खुर्दा से सर्वाधिक 105 नये मरीज, सुंदरगढ़ से 84, कालाहांडी से 64 , झारसुगुडा से 31, कटक से 30 और नौपाड़ा से 29 नये मरीज हैं।

रविवार से राज्य में किसी भी मरीज की मौत नहीं होने से मृतकों की संख्या 1,922 पर अपरिवर्तित है। राज्य में फिलहाल 3731 मरीज उपचाररत हैं जबकि अबतक 3,38,150 मरीज ठीक हो चुके हैं।

अधिकारी ने बताया कि सोमवार को 25005 जांच हुई और अबतक कोविड-19 के 92.13 लाख से अधिक परीक्षण हो चुके हैं।

इस बीच राज्य में टीके की कमी की खबरों पर स्वास्थ्य सेवा निदेशक डॉ. बिजय पाणिग्रही ने बताया कि फिलहाल कोविशील्ड की 3.47 लाख से अधिक खुराक स्टॉक में हैं और आज ही 3.49 लाख और खुराक मिलने ल वाली हैं।

उन्होंने बताया कि पिछले पांच दिनों में 11लाख से अधिक लोगों को टीका लगाया गया है जबकि लक्ष्य 10 लाख लोगों का था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन