लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक में प्रवेश करने से पहले दिखानी होगी कोविड-19 निगेटिव जांच रिपोर्ट

By भाषा | Updated: May 22, 2021 20:11 IST

Open in App

हावेरी (कर्नाटक) 22 मई देश के अन्य राज्यों से कर्नाटक में आने वाले लोगों के लिए अब कोविड-19 निगेटिव जांच रिपोर्ट होना अनिवार्य होगा। निगेटिव रिपोर्ट होने पर ही राज्य में प्रवेश दिया जाएगा।

कर्नाटक के गृह मंत्री बसवाराज बोम्मई ने शनिवार को इस बात की जानकारी दी।

बोम्मई ने यहां संवाददाताओं से कहा, " हमने इस बार न केवल राज्य की प्रमुख सड़कों पर बल्कि छोटी सड़कों पर भी बैरिकेड लगाए हैं। हमने सीमावर्ती जिलों विशेष रूप से बेलागवी, बीदर, कलबुर्गी, अनीकल और मेंगलुरु में कड़े प्रतिबंध लगाए हैं।"

मंत्री ने कहा कि केन्द्र की ओर से जारी किए गए दिशा-निर्देशों के मुताबिक अंतरराज्यीय यात्रियों को कर्नाटक में प्रवेश करने से पहले कोविड जांच रिपोर्ट दिखानी होगी।

बोम्मई ने कहा कि सभी जिलों के पुलिस और प्रशासन से जुड़े अधिकारियों को यह नियम सख्ती से लागू कराने के निर्देश दिए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन