लाइव न्यूज़ :

कोविड-19: आईएनएस शारदा के जरिए लक्षद्वीप तक आवश्यक चिकित्सकीय वस्तुएं पहुंचाई गईं

By भाषा | Updated: April 26, 2021 00:02 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 अप्रैल कोविड-19 वैश्विक महामारी से निपटने में मदद करने के लिए भारतीय नौसेना के पोत (आईएनएस) शारदा के जरिए केरल के कोच्चि से रविवार को मास्क एवं ऑक्सीजन सिलेंडर समेत आवश्यक चिकित्सकीय वस्तुएं लक्षद्वीप पहुंचाई गईं।

नौसेना के अधिकारियों ने बताया कि ‘मिशन ऑक्सीजन एक्सप्रेस’ के तहत यह आपूर्ति की गई।

अधिकारियों ने बताया कि पोत के जरिए 35 ऑक्सीजन सिलेंडर, रैपिड एंटीजन जांच किट, व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई), मास्क एवं अन्य सामग्री लक्षद्वीप के कवरत्ती पहुंचाई गई। इसके बाद पोत ने मिनिकॉय में ऑक्सीजन सिलेंडर और चिकित्सकीय वस्तुएं पहुंचाईं।

अधिकारियों ने बताया कि भारतीय नौसेना ने मेघना पोत के जरिए लक्षद्वीप से 41 खाली ऑक्सीजन सिलेंडर कोच्चि पहुंचाने का अभियान शुरू किया है। उन्होंने बताया कि इन सिलेंडरों के भरने के बाद मेघना वापस लौटेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल