लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 : विदेश से भारी मात्रा में चिकित्सकीय सामग्री लेकर आए नौसेना के युद्ध पोत

By भाषा | Updated: May 10, 2021 15:50 IST

Open in App

नयी दिल्ली 10 मई देश में कोविड-19 महामारी के खिलाफ जारी लड़ाई में वायु सेना की तरह नौसेना भी अपनी अहम भूमिका निभा रही है और उसके युद्धपोत दुनिया के कई देशों से चिकित्सकीय सामग्री लेकर स्वदेश पहुंच रहे हैं।

नौसेना के तीन युद्धपोत 80 टन तरल ऑक्सीजन, 20 क्रायोजेनिक ऑक्सीजन टैंक, 3150 सिलेंडर और भारी मात्रा में अन्य चिकित्सकीय सामग्री लेकर सोमवार को स्वदेश लौट रहे हैं।

भारतीय नौसेना के प्रवक्ता कमांडर विवेक माधवाल ने बताया कि युद्धपोतों द्वारा लाई जा रही चिकित्सकीय सामग्री में ऑक्सीजन से भरे हुए 900 सिलेंडर, कोविड-19 की जांच करने वाले 10 हजार रैपिड एंटीजन जांच किट, 54 ऑक्सीजन सांद्रक और 450 पीपीई किट समेत अन्य आवश्यक सामग्री शामिल है।

नौसेना का युद्धपोत एरावत सिंगापुर से 20 मीट्रिक टन क्षमता वाले आठ क्रायोजेनिक ऑक्सीजन टैंक समेत अन्य आवश्यक चिकित्सकीय सामग्री लेकर विशाखापत्तनम आ रहा है।

कमांडर माधवाल ने बताया कि अन्य युद्धपोत आईएनएस कोलकाता कतर और कुवैत से 40 मीट्रिक टन तरल ऑक्सीजन, 400 ऑक्सीजन सिलेंडर और 47 ऑक्सीजन सांद्रक लेकर न्यू मैंगलोर बंदरगाह पहुंच रहा है।

इसके अलावा आईएनएस त्रिखंड कतर से 40 टन ऑक्सीजन लेकर मुंबई पहुंच रहा है।

दरअसल, कोविड-19 महामारी की भयावह लहर का सामना कर रहे देश के कई राज्यों में ऑक्सीजन, दवाइयों और बिस्तरों समेत चिकित्सकीय सामग्री की भारी कमी हो रही है।

गौरतलब है कि अमेरिका, रूस, फ्रांस, जर्मनी, ऑस्ट्रेलिया, आयरलैंड, बेल्जियम, रोमानिया, लक्समबर्ग, सिंगापुर, पुर्तगाल, स्वीडन, न्यूजीलैंड, कुवैत और मॉरीशस ने भारत को चिकित्सकीय मदद उपलब्ध कराई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

भारत अधिक खबरें

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया