लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 : नौसेना का जहाज कतर से 40 मीट्रिक टन ऑक्सीजन लेकर मुंबई पहुंचा

By भाषा | Updated: May 10, 2021 18:14 IST

Open in App

मुंबई, 10 मई भारतीय नौसेना का जहाज त्रिखंड कतर से 40 मीट्रिक टन चिकित्सकीय ऑक्सीजन लेकर सोमवार को मुंबई पहुंचा है।

आधिकारिक बयान के अनुसार, यह खेप महामारी के खिलाड़ लड़ाई में भारत का साथ देने के लिए फ्रांस के मिशन ‘ऑक्सीजन सॉलिडारिटी ब्रिज’ के तहत आयी है।

बयान के अनुसार, पहली बार ‘फ्रेंच एयर लिक्विड’ ड्रमों को कतर से भारत लाया गया है।

उसमें कहा गया है कि अभियान समुद्र सेतु दो के तहत भारतीय नौसेना के जहाज त्रिखंड को कतर के हमद बंदरगाह से तरल चिकित्सकीय ऑक्सीजन के क्रायोजेनेकि कंटेनर मुंबई लाने के लिए भेजा गया था।

उसमें कहा गया है, ‘‘जहाज पांच मई, 2021 को कतर पहुंचा और 40 मीट्रिक टन तरल ऑक्सीजन लेकर 10 मई, 2021 को मुंबई लौटा।’’

कतर में भारत के राजदूत डॉक्टर दीपक मित्तल के प्रयासों से शुरू भारत-फ्रांस की इस साझेदारी के तहत देश को अगले दो महीनों में 600 मीट्रिक टन से ज्यादा तरल चिकित्सकीय ऑक्सीजन मिलने की संभावना है।

उसमें कहा गया है कि पहली खेप महाराष्ट्र को दी गयी है।

महाराष्ट्र के पर्यटन मंत्री आदित्य ठाकरे और मुंबई में फ्रांस की महावाणिज्यदूत सोनिया बारबरी इस मौके पर उपस्थित थे।

ठाकरे ने बाद में ट्वीट किया, ‘‘मुंबई में आज सुबह तरल चिकित्सकीय ऑक्सीजन को जहाज से उतारने का काम शुरू हो गया। महामारी के इस दौर में दोस्ती का हाथ बढ़ाने के लिए मुंबई में फ्रांस के मिशन को धन्यवाद करने के लिए मैं आईएनएस त्रिखंड गया था। मैं इस मिशन के लिए नौसेना का भी धन्यवाद करता हूं।’’

ठाकरे ने बताया कि मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर भी मौके पर मौजूद थीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?