लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 : नवी मुंबई नगरपालिका ने यौन कर्मियों का टीकाकरण करवाया

By भाषा | Updated: July 3, 2021 12:31 IST

Open in App

ठाणे, तीन जुलाई नवी मुंबई नगरपालिका (एनएमएमसी) ने शहर में यौन कर्मियों को कोविड-19 का टीका लगवाने के लिए विशेष टीकाकरण शिविर का आयोजन किया। नगरपालिका के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

एनएमएमसी के प्रवक्ता, महेंद्र कोंडे ने कहा कि टीकाकरण कार्यक्रम के तहत समाज के वंचित वर्गों को शामिल करने के प्रयास के तहत शिविर का आयोजन किया गया था।

उन्होंने बताया कि 78 यौन कर्मियों को अभियान के दौरान टीका लगाया गया।

अधिकारी ने बताया कि बेघर लोगों के टीकाकरण के नगरपालिका के प्रयास की केंद्र सरकार ने सराहना की थी।

एनएमएससी आयुक्त अभिजीत बांगर ने कहा कि टीकाकरण कार्यक्रम के तहत नवी मुंबई में प्रत्येक नागरिक को शामिल करने के हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्होंने बताया, “वर्तमान में, शहर में 76 टीकाकरण केंद्र हैं और हम टीकाकरण को गति देने के लिए इस आंकड़ों को 100 तक पहुंचाने का प्रबंध कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां