लाइव न्यूज़ :

कोविड-19: मुस्लिम धर्मगुरुओं ने लोगों से घरों में रहकर ईद मनाने की अपील की

By भाषा | Updated: May 12, 2021 19:55 IST

Open in App

जालना (महाराष्ट्र), 12 मई कोविड-19 महामारी के चलते लगातार दूसरी बार ईद के मौके पर न तो सामूहिक रूप से नमाज अदा की जाएगी और न ही मिलजुल कर ईद मनाने की अनुमति होगी। ऐसे में महाराष्ट्र के मुस्लिम धर्मगुरुओं ने समुदाय के सदस्यों से घरों में रहकर सादगी से ईद मनाने की अपील की है।

रमजान का महीना खत्म होने पर मनाई जाने वाली ईद-उल-फितर इस बार 14 मई को मनाई जाएगी।

महाराष्ट्र सरकार पहले ही दिशा-निर्देश जारी कर लोगों से सादगी से त्योहार मनाने की अपील कर चुकी है। साथ ही उसने राज्य में लागू पाबंदियों के मद्देनजर समारोह आयोजित नहीं करने की भी अपील की है।

जमीयत उलेमा-ए-हिंद (अरशद मदनी धड़ा) की मराठवाड़ा इकाई के अध्यक्ष मौलाना सोहेल ने कहा, ''चिंताजनक हालात तथा डर के चलते हमें इस साल घरों में रहकर ही ईद मनानी होगी।''

जालना के 'होली कुरान सेंटर' के संयोजक अब्दुल हाफिज ने कहा कि कोरोना वायरस से उत्पन्न हालात के मद्देनजर इस साल ईद पर सामूहिक रूप से एक दूसरे से मिलने से बचना चाहिये।

हालांकि, उन्होंने कहा कि लोग तकनीक का उपयोग कर डिजिटल माध्यमों से एक दूसरे से जुड़े रह सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे