लाइव न्यूज़ :

दक्षिण दिल्ली में सर्वाधिक कोविड-19 निषिद्ध क्षेत्र, पूर्व दिल्ली में सबसे कम

By भाषा | Updated: April 12, 2021 20:10 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 अप्रैल दिल्ली में कोरोना वायरस के मामले बढ़ने के बीच शहर में निषिद्ध क्षेत्रों की संख्या बढ़कर 5,705 हो गयी है जिनमें दक्षिण दिल्ली में सर्वाधिक 1,303 क्षेत्र हैं।

दिल्ली सरकार के राजस्व विभाग के आंकड़ों के अनुसार दिल्ली में एक अप्रैल को 2,183 कन्टेनमेंट जोन (निषिद्ध क्षेत्र) थे। शहर में नोवेल कोरोना वायरस संक्रमण की एक और लहर के बीच रविवार को निषिद्ध क्षेत्रों की संख्या में 160 प्रतिशत से अधिक इजाफा हो गया।

आंकड़ों के अनुसार दक्षिण दिल्ली में सर्वाधिक 1,303 निषिद्ध क्षेत्र हैं। यह एक मात्र जिला है जहां एक हजार से अधिक निषिद्ध क्षेत्र हैं।

सबसे कम निषिद्ध क्षेत्र पूर्व दिल्ली में हैं जिनकी संख्या 164 है। मध्य दिल्ली में 254, उत्तर पूर्व दिल्ली में 256 और शाहदरा में 309 ऐसे क्षेत्र हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के नियमों का पालन करते हुए किसी क्षेत्र या इमारत में तीन या उससे अधिक कोविड-19 रोगियों के होने पर उस क्षेत्र को निषिद्ध क्षेत्र घोषित किया जाता है।

दिल्ली में रविवार को कोविड-19 के 10,774 नये मामले सामने आये थे जो आज तक एक दिन में सर्वाधिक मामले हैं। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के निवासियों के लिए कड़ी चेतावनी जारी करते हुए कहा कि बहुत आवश्यक नहीं हो तो लोगों को घरों से बाहर नहीं निकलना चाहिए।

उन्होंने रविवार को कहा कि दिल्ली में कोविड-19 के हालात बहुत गंभीर हैं और सरकार हालात पर करीब से नजर रख रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह