लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 : दिल्ली में अब तक एक लाख से अधिक लोगों को टीका लगाया गया

By भाषा | Updated: February 6, 2021 20:00 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह फरवरी दिल्ली में कोविड-19 टीकाकरण अभियान के तहत लोगों को टीका लगाने का आंकड़ा शनिवार को एक लाख से अधिक हो गया जिनमें अधिकतर स्वास्थ्यकर्मी हैं। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

दिल्ली में शुक्रवार को 9,200 से अधिक स्वास्थ्यकर्मियों को कोविड-19 टीका लगाया गया था।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “अब तक एक लाख से अधिक लोगों को कोविड-19 टीका लगाया जा चुका है। अग्रिम मोर्चे के कर्मचारियों के टीकाकरण की भी शुरूआत की गई है।”

अधिकारियों ने कहा कि विभिन्न जिलों के जिलाधिकारी आगे आए और उन्होंने टीका लगवाकर उदाहरण पेश किया। साथ ही कई पुलिसकर्मी भी टीका लगवाने के लिए आगे आए।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि जिला प्रशासकों को टीके की सुरक्षा और प्रभाव को लेकर आम जनता में विश्वास जगाने की आवश्यकता है।

टीकाकरण अभियान के तीसरे सप्ताह में शुक्रवार को दिल्ली में 9,200 से अधिक स्वास्थ्य कर्मियों को कोविड-19 के टीके लगाए गए थे।

सूत्रों ने बताया था कि अब अग्रिम मोर्चे के कर्मियों के लिए भी शनिवार से टीकाकरण शुरू हो जाएगा। उनमें पुलिस, नागरिक सुरक्षा कर्मी, जल बोर्ड और बिजली विभाग के कर्मचारी शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि साथ ही, अब सप्ताह में छह दिन यानी सोमवार से लेकर शनिवार तक टीकाकरण कार्यक्रम चल रहा है, जबकि पहले सिर्फ चार दिन- सोमवार, मंगलवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को ही टीके लगाए जाते थे।

टीकाकरण अभियान 16 जनवरी से शुरू होने के बाद अभियान की गति बीच में धीमी पड़ गई थी, लेकिन पिछले कई दिनों से रफ्तार बढ़ रही है।

अधिकारियों ने कहा कि पांच फरवरी को टीकाकरण की लक्षित संख्या 18,400 थी, लेकिन 9216 लोगों को ही टीके लगाए गए, जो लक्षित संख्या का करीब 50 प्रतिशत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी कुमारी का प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो  वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना चाहती

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट