लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 : महाराष्ट्र में पहली बार पांच लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण

By भाषा | Updated: April 26, 2021 21:44 IST

Open in App

मुंबई, 26 अप्रैल महाराष्ट्र में सोमवार को पांच लाख से ज्यादा लोगों का टीकाकरण हुआ जो अब तक की सर्वाधिक संख्या है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने इस बारे में बताया।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बयान के अनुसार अंतिम आंकड़ा सामने आने पर इस संख्या में और बढ़ोत्तरी होने की संभावना है।

बयान के अनुसार, ‘‘26 अप्रैल शाम छह बजे तक पांच लाख से अधिक लोगों को कोविड-19 रोधी टीके की खुराक दी गयी।’’

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि इसके साथ ही राज्य में टीका (पहली और दूसरी दोनों खुराक) ले चुके लोगों की संख्या 1.48 करोड़ से ज्यादा है।

बयान में कहा गया कि राज्य भर में कुल 6,155 केंद्रों - 5,347 सरकारी और 808 निजी केंद्रों पर लोगों को टीके की खुराक दी गयी।

महाराष्ट्र में तीन अप्रैल को 4,62,735 लोगों का टीकाकरण हुआ था जो एक दिन में अब तक की सर्वाधिक संख्या थी। देश में महाराष्ट्र कोविड-19 से सबसे बुरी तरह प्रभावित राज्य है।

राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान 16 जनवरी से शुरू हुआ था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब