लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 : महाराष्ट्र में अभी तक 93.45 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण

By भाषा | Updated: April 9, 2021 15:49 IST

Open in App

मुंबई, नौ अप्रैल महाराष्ट्र में अभी तक 93,45,052 लोगों को कोविड-19 का टीका लगाया चुका है। यह जानकारी शुक्रवार को राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने दी।

विभाग ने एक बयान में कहा कि महाराष्ट्र में 16 जनवरी से आठ अप्रैल के बीच इन लाभार्थियों को टीका लगाया गया है।

बयान में बताया गया कि 10,41,053 स्वास्थ्यकर्मियों को टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है जिनके लिए पहले चरण में टीकाकरण अभियान शुरू किया गया था, जबकि 5,00,899 ऐसे पेशेवरों को टीके की दूसरी खुराक दी जा चुकी है।

इसने कहा कि अग्रिम मोर्चे के 9,22,947 कर्मियों को टीके की पहली खुराक जबकि 3,00,117 कर्मियों को दूसरी खुराक लग चुकी है।

बयान में बताया गया कि 45 वर्ष से ऊपर के 64,77,277 नागरिकों को पहली खुराक और इसी उम्र वर्ग में 1,02,759 लोगों को दूसरी खुराक दी जा चुकी है।

विभाग ने बताया कि आठ अप्रैल को प्राथमिकता समूह में 3,54,027 लाभार्थियों को टीका लगाया जा चुका है।

टीकाकरण अभियान राज्य में 3,647 केंद्रों पर चल रहा है। देश में कोरोना वायरस संक्रमण के सबसे अधिक मामले महाराष्ट्र में ही सामने आए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह