लाइव न्यूज़ :

कोविड-19: भारत में 8,500 से अधिक दैनिक मामले, उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 94,943 हुई

By भाषा | Updated: December 10, 2021 11:59 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 दिसंबर देश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 8,503 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद संक्रमितों की कुल संख्या 3,46,74,744 हो गई है तथा उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 94,943 हो गई है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, 624 और मरीजों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 4,74,735 हो गई। देश में लगातार 43 दिन से संक्रमण के दैनिक मामलों की संख्या 15,000 से नीचे है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 94,943 हो गई, जो कुल मामलों का 0.27 फीसदी है। यह दर मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है। वहीं, राष्ट्रीय स्तर पर मरीजों के स्वस्थ होने की दर 98.36 फीसदी है और यह मार्च, 2020 के बाद से सबसे ज्यादा है।

पिछले 24 घंटे में उपचार करा रहे मरीजों की संख्या में 201 की वृद्धि हुई है। आंकड़ों के अनुसार, दैनिक संक्रमण दर 0.66 प्रतिशत दर्ज की गयी, जो पिछले 67 दिन से दो प्रतिशत से कम है। साप्ताहिक संक्रमण दर 0.72 प्रतिशत दर्ज की गयी, जो पिछले 26 दिन से एक प्रतिशत से कम है।

देश में अभी तक कुल 3,41,05,066 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और कोविड-19 से मृत्यु दर 1.37 प्रतिशत है। राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 131.18 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी है।

देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार, इस साल चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में जिन 624 लोगों की संक्रमण से मौत की पुष्टि हुई है, उनमें से चंडीगढ़ के 256, केरल के 225 और गोवा के 94 लोग थे।

नए दिशा-निर्देशानुसार कोविड-19 के कारण मौत की परिभाषा को व्यापक किए जाने के मद्देनजर उचित जांच एवं आंकड़ों की समीक्षा के बाद मार्च 2020 के बाद हुई मौत के कई अन्य मामलों को कुल मृतक संख्या में जोड़ा गया है, जिसके कारण चंडीगढ़ में मृतक संख्या 256 दर्ज की गई।

केरल सरकार ने बृहस्पतिवार को बताया कि राज्य में मौत के 225 मामलों में से 52 मामले पिछले कुछ दिनों में सामने आए। वहीं, मौत के 173 मामलों को केन्द्र तथा उच्चतम न्यायालय के नए दिशानिर्देशों के आधार पर कोविड-19 से मौत के मामलों में जोड़ा गया है।

गोवा सरकार के बुलेटिन के अनुसार, अगस्त 2020 से जून 2021 के बीच उन 94 अतिरिक्त मौतों को कुल मृतक संख्या में जोड़ा गया, जिनका बाद में पता चला था।

आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण से अभी तक कुल 4,74,735 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से महाराष्ट्र के 1,41,211, केरल के 42,239, कर्नाटक के 38,253, तमिलनाडु के 36,575, दिल्ली के 25,100, उत्तर प्रदेश के 22,911 और पश्चिम बंगाल के 19,575 लोग थे।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अभी तक जिन लोगों की कोरोना वायरस संक्रमण से मौत हुई है, उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन