लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: देश के इन 10 राज्यों में हैं कोरोना के 75 फीसदी से ज्यादा एक्टिव मरीज, देखें पूरी लिस्ट

By भाषा | Updated: May 17, 2021 16:10 IST

भारत में कोरोना संक्रमण के नए मामलों में कमी आने लगी है। 26 दिनों बाद पिछले 24 घंटे मेंं 3 लाख से भी कम केस आए। ऐसे में एक्टिव मरीजों की संख्या अभी अब घटी है।

Open in App
ठळक मुद्देदेश में कोरोना एक्टिव मरीजों की संख्या अब घटकर 35,16,997 हो गई हैएक्टिव मरीजों की ज्यादातर संख्या कर्नाटक, महाराष्ट्र, केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश राज्यों से हैस्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में बीते 24 घंटे में 3,78,741 मरीज संक्रमण से उबरे हैं

नयी दिल्ली, 17 मई केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि 24 घंटे में 1,01,461 मरीजों के कम होने के बाद भारत में कोविड-19 का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या घटकर 35,16,997 हो गई है।

मंत्रालय ने कहा कि भारत में इलाज करा रहे कुल 75 फीसदी मरीज कर्नाटक, महाराष्ट्र, केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, गुजरात और छत्तीसगढ़ में हैं।

मंत्रालय ने कहा कि 26 दिन बाद एक दिन में भारत में तीन लाख से कम नए मामले दर्ज किए गए हैं। पिछले 24 घंटे में 2,81,386 नए मामले दर्ज किए गए। उसने बताया कि नौ मई के बाद से रोजाना नए मामलों में औसत गिरावट आई है।

बीते 24 घंटे में सामने आए मामलों में से 75.95 फीसदी महाराष्ट्र, तमिलनाडु, कर्नाटक, केरल, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और हरियाणा के हैं।

महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 34,389 नए मामले रिपोर्ट हुए हैं, जिसके बाद तमिलनाडु में 33,181 मरीज मिले हैं। मंत्रालय ने कहा कि साप्ताहिक संक्रमण दर में भी गिरावट देखी गई है जो 18.17 फीसदी है।

गत 24 घंटे में कुल 15,73,515 नमूनों की जांच की गई है और अबतक 31,64,23,658 नमूनों का परीक्षण किया जा चुका है।

कर्नाटक में सबसे ज्यादा जिले (20) हैं, जहां संक्रमण दर 20 प्रतिशत से अधिक है, जबकि मध्य प्रदेश में 38 जिलों में 10 फीसदी से ज्यादा संक्रमण दर है।

मंत्रालय ने बताया कि राष्ट्रीय मृत्यु दर 1.10 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में 4106 लोगों की जान गई है जिनमें से 10 राज्यों में 75.38 प्रतिशत मौतें हुई है। सबसे ज्यादा लोगों की जान महाराष्ट्र में गई है, जहां 974 मरीजों की मृत्यु की पुष्टि हुई है। इसके बाद कर्नाटक में 403 की मौत हुई है।

भारत में बीते 24 घंटे में 3,78,741 मरीज संक्रमण से उबरे हैं जिसके बाद संक्रमण मुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 2,11,74,076 पहुंच गई है।

मंत्रालय ने कहा कि पिछले सात दिनों में यह छठी बार है, जब कोविड के नए मामलों की तुलना में संक्रमण से उबरने वालों की संख्या अधिक है और बीते चार दिनों से लगातार यही हो रहा है।

सुबह सात बजे तक की अस्थायी रिपोर्ट के मुताबिक, देश में कोविड रोधी टीके की करीब 18.30 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं।

कोविड-19 से निपटने के लिए राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों को विदेशी सहायता भेजी गई है।

मंत्रालय ने कहा कि कुल मिलाकर 11,058 ऑक्सीजन सांद्रक, 13,496 ऑक्सीजन सिलेंडर, 19 ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र, 7365 वेंटिलेटर/बीआई पीएपी और रेमडेसिविर की करीब 5.3 लाख शीशियां राज्यों को भेजी गई हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडियामहाराष्ट्र में कोरोनाउत्तर प्रदेश में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो