लाइव न्यूज़ :

कोविड-19: भारत में 70 लाख से अधिक लोगों को टीके लगाए गए

By भाषा | Updated: February 11, 2021 14:42 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 फरवरी भारत में 26 दिनों में 70 लाख से अधिक लोगों को कोविड-19 के टीके लगाए गए, इसके साथ ही भारत इतने कम दिनों में टीकाकरण के इस आँकड़े तक पहुंचने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है, जबकि इस आँकड़े तक पहुंचने में अमेरिका को 27 दिन और ब्रिटेन को 48 दिन लग गए थे। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

मंत्रालय ने कहा कि 17 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 से कोई मौत नहीं हुई है।

मंत्रालय के अनुसार, 11 फरवरी को सुबह आठ बजे तक, देश भर में जारी कोविड-19 टीकाकरण अभियान के तहत 70 लाख से अधिक लोगों को टीके लगाए जा चुके हैं।

मंत्रालय ने कहा कि अब तक कुल 70,17,114 लोगों को टीके लगाए गए हैं, जिनमें 57,05,228 स्वास्थ्य कर्मी शामिल हैं और 13,11,886 अग्रिम मोर्चे के कर्मी शामिल हैं। अब तक कुल 1,43,056 सत्र आयोजित किए गए हैं।

मंत्रालय ने कहा कि 10 फरवरी को 8,308 सत्रों में 4,05,349 लाभार्थियों (94,890 स्वास्थ्य कर्मी और 3,10,459 अग्रिम मोर्चो के कर्मी) को टीके लगाए गए।

बयान में कहा गया, “हर दिन टीका लगवाने वाले लाभार्थियों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है।’’

मंत्रालय ने कहा, "तेरह राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में पंजीकृत स्वास्थ्य कर्मचारियों के 65 प्रतिशत से अधिक कर्मचारियों को टीका लग चुका है। बिहार में सबसे अधिक 79 प्रतिशत पंजीकृत स्वास्थ्य कर्मियों को टीके लगाए गए हैं।"

बयान में कहा गया कि अब तक सात राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों में 40 प्रतिशत से कम पंजीकृत स्वास्थ्य कर्मचारियों को टीका लगा है। पुडुचेरी में सबसे कम 17.5 फीसदी कर्मियों को ही अब तक टीका लगा है।

मंत्रालय ने कहा कि पिछले 24 घंटों में 17 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में संक्रमण से किसी की मौत नहीं हुई है।

ऐसे राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में तेलंगाना, गुजरात, असम, हरियाणा, ओडिशा, उत्तराखंड, मेघालय, नगालैंड, लक्षद्वीप, लद्दाख, सिक्किम, मणिपुर, मिजोरम, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश और दमन-दीव और दादर एवं नगर हवेली शामिल हैं।

देश में अब उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1,42,562 है, जो देश के कुल मामलों का केवल 1.31 प्रतिशत है।

मंत्रालय ने रेखांकित किया, "प्रति दस लाख जनसंख्या पर भारत के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 104 है, जो दुनिया में सबसे कम है।"

देश में एक दिन में कोविड-19 के 12,923 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 1,08,71,294 हो गए, जिनमें से 1,05,73,372 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में वायरस से 108 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,55,360 हो गई।

आंकड़ों के अनुसार, कुल 1,05,73,372 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के साथ ही संक्रमितों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर बढ़कर 97.26 प्रतिशत हो गई। वहीं कोविड-19 से मृत्यु दर 1.43 प्रतिशत है।

देश में अभी 1,42,562 लोगों का इलाज चल रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है