लाइव न्यूज़ :

कोविड-19: महाराष्ट्र में पांच माह में 50 लाख से ज्यादा लोगों का पूर्ण टीकाकरण हुआ

By भाषा | Updated: June 18, 2021 14:57 IST

Open in App

मुंबई, 18 जून महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए पांच माह में 50 लाख से अधिक लोगों का पूर्ण टीकाकरण हुआ है अर्थात उन्हें टीके की दोनों खुराक दी जा चुकी हैं। राज्य के स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई।

रिपोर्ट के अनुसार अब तक 53,72,219 लोगों को टीके की दोनों खुराक दी जा चुकी है।

राज्य में 2019 के विधानसभा चुनाव के पहले निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आंकडों के अनुसार महाराष्ट्र में नौ करोड़ लोग 18 वर्ष से ऊपर हैं। इसके मुताबिक राज्य में सरकार पांच माह में पांच प्रतिशत से थोड़ा अधिक लोगों का पूरी तरह से टीकाकरण कर पाई है। देशव्यापी टीकाकरण अभियान इस वर्ष 16 जनवरी से शुरू हुआ था।

महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे कई बार दावा कर चुके हैं कि राज्य में आठ लाख लोगों को प्रतिदिन टीका लगाने की व्यवस्था है, लेकिन आंकड़े दिखाते हैं कि राज्य में रोजाना औसतन दो लाख खुराके दी गई हैं। रिपोर्ट के अुनसार टीके की दोनों खुराक पाए 34,99,679 लोग 45 वर्ष से अधिक उम्र के हैं, अग्रिम मोर्चे के 8,47,938 कर्मचारियों, 8,05,318 स्वास्थ्य कर्मचारियों और 2,19,284 लोग 45 वर्ष से कम उम्र के हैं, जिनका टीकाकरण हुआ है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि 45 वर्ष से अधिक उम्र के 1,55,11,585 लोगों को और 12,38,085 स्वास्थ्यकर्मियों को टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए