लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 : दिल्ली में शनिवार को शाम छह बजे तक 37000 से ज्यादा लोगों को टीका लगा

By भाषा | Updated: March 27, 2021 22:44 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 मार्च राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को शाम छह बजे तक 37000 से ज्यादा लाभार्थियों को कोविड-19 रोधी टीके की खुराक दी गई और इनमें से सात लोगों ने अब तक टीके के प्रतिकूल प्रभाव को लेकर शिकायत की है। अधिकारियों की तरफ से यह जानकारी दी गई।

उन्होंने कहा कि 45-59 साल आयुवर्ग के 6034 लोगों को टीका लगाया गया जबकि शाम छह बजे तक 22932 वरिष्ठ नागरिकों को टीके की पहली खुराक दी गई।

उन्होंने कहा कि इसके अलावा 4163 लोगों को टीके की दूसरी खुराक दी गई जबकि 2828 अग्रिम पंक्ति के कर्मियों और 1777 स्वास्थ्यकर्मियों को टीके की पहली खुराक दी गई

अधिकारियों ने कहा कि कि शाम छह बजे तक शहर में कुल 37734 लोगों को टीका लगाया जा चुका था और इनमें से सात ने टीके से प्रतिकूल प्रभाव को लेकर शिकायत की।

शहर में टीकाकरण केंद्र सोमवार से ही सुबह नौ बजे से रात नौ बजे तक संचालित किये जा रहे हैं।

स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि दिल्ली में शनिवार को लगातार तीसरे दिन कोविड-19 के 1500 से ज्यादा मामले सामने आए वहीं इस दौरान 10 और मरीजों ने महामारी से जान गंवा दी। यह बीते करीब ढाई महीने के दौरान महामारी से एक दिन में जान गंवाने वाले मरीजों का सबसे ज्यादा आंकड़ा है।

आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक यह 15 दिसंबर के बाद सबसे ज्यादा आंकड़ा है जब एक दिम में 1617 मामले सामने आए थे।

अधिकारियों ने बाताया कि 1558 नए मरीजों के सामने आने के बाद राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 655834 हो गई जिनमें से 6.38 लाख से ज्यादा मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक शहर में शुक्रकवार को 1534, बृहस्पतिवारको 1515, बुधवार को 1254 और मंगलवार को 1101 नए मामले सामने आए थे। 24 दिसंबर के बाद यह पहला मौका था जब शहर में एक दिन में संक्रमण के मामले 1000 के आंकड़े से ज्यादा दर्ज किये गए थे।

स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने शनिवार को दिल्ली में एक बार फिर से लॉकडाउन लगाए जाने की आशंका को खारिज किया और कहा कि यह फिर से फैल रहे संक्रमण को रोकने का समाधान नहीं है।

दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरकण ने मंगलवार को आदेश दिया था कि आगामी होली और नवरात्रि जैसे त्योहारों के दौरान राष्ट्रीय राजधानी में किसी तरह के सार्वजनिक समारोह का आयोजन नहीं होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू