लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 : केरल में करीब 20 हजार से अधिक नए मामले, तमिलाडु में भी 1639 नये संक्रमित

By भाषा | Updated: September 11, 2021 20:47 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम/चेन्नई, 11 सितंबर केरल में शनिवार को कोविड-19 के 20,487 नए मामले आए जबकि 181 और मरीजों की मौत दर्ज की गई। इसके साथ ही राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 43,55,191 हो गई है जिनमें से 22,844 लोगों की जान गई है।

पड़ोसी राज्य तमिलनाडु में भी गत 24 घंटे के दौरान 1,639 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है और 27 लोगों की महामारी से जान गई है। राज्य में अब तक कोविड-19 की चपेट में 26,32,231 लोग आए हैं और 35,146 मरीजों की मौत हुई है।

केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज की ओर से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक शनिवार को 26,155 मरीज संक्रमण मुक्त हुए जिन्हें मिलाकर अब तक 41,00,355 मरीज महामारी को मात दे चुके हैं। उन्होंने बताया कि गत 24 घंटे के दौरान 1,34,861 नमूनों की कोविड-19 जांच की गई जिनमें से 15.19 नमूनों में संक्रमण की पुष्टि हुई।

जॉर्ज के मुताबिक त्रिशूर जिले में सबसे अधिक 2812 मामले आए जबकि एर्णाकुलम और तिरुवनंतपुरम में क्रमश: 2490 और 2217 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई। उन्होंने बताया कि इस समय राज्य में 2,31,792 मरीज उपचाराधीन हैं। इनमे से केवल 12.9 प्रतिशत मरीजों को अस्पतालों में भर्ती कराना पड़ा है।

वहीं तमिलनाडु के स्वास्थ्य विभाग ने चेन्नई में जारी बुलेटिन में बताया कि गत 24 घंटे के दौरान 1517 मरीज संक्रमण मुक्त हुए जिन्हें मिलाकर अबतक 25,80,686 मरीज महामारी को मात दे चुके हैं। बुलेटिन के मुताबिक इस समय राज्य में 16,399 मरीज उपचाराधीन हैं।

विभाग ने बताया कि कोयंबटूर में सबसे अधिक 224 नए मामले आए जबकि चेन्नई, इरोड, चेंगलपेट और तंजवुर में क्रमश: 170,151,120 और 117 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो