कोविड-19 : तमिलनाडु में कोविड-19 के 1600 से अधिक मामले सामने आए
By भाषा | Updated: September 10, 2021 22:08 IST2021-09-10T22:08:56+5:302021-09-10T22:08:56+5:30

कोविड-19 : तमिलनाडु में कोविड-19 के 1600 से अधिक मामले सामने आए
चेन्नई, 10 सितंबर तमिलनाडु में एक बार फिर शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1600 से अधिक मामले सामने आए। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग ने दी।
विभाग ने बताया कि नए मामलों की संख्या 1631 है, जिसके साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 26,30,592 हो गई है।
एक बुलेटिन में यहां बताया गया कि वायरस से कुल 25 लोगों की मौत हुई है और अभी तक मरने वालों की कुल संख्या बढ़ कर 35,119 हो गई।
इससे पहले 25 मार्च को 1639 नये मामले सामने आए थे, लेकिन इसके बाद संक्रमण के मामलों में गिरावट आई थी। विभाग ने जिलाधिकारियों और बृहद् चेन्नई नगर निगम के अधिकारियों को सचेत किया है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।