लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल में गंभीर रोगों से जूझ रहे मरीजों के लिए कोविड-19 रहा ज्यादा घातक: अध्ययन

By भाषा | Updated: December 9, 2020 13:19 IST

Open in App

कोलकाता, नौ दिसंबर पश्चिम बंगाल में उच्च रक्तचाप, मधुमेह, हृदय, गुर्दे की समस्या, सीओपीडी जैसे गंभीर रोग से पीड़ित मरीजों के लिए कोविड-19 ज्यादा जानलेवा साबित हुआ। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के एक अध्ययन से यह निष्कर्ष सामने आया है।

अध्ययन में कहा गया कि नवंबर के अंतिम सप्ताह तक कोविड-19 संक्रमण से मृत 30 प्रतिशत महिलाएं उच्च रक्तचाप से जूझ रही थीं जबकि दम तोड़ने वाले 28 प्रतिशत पुरूष भी इसका सामना कर रहे थे।

कोविड-19 की चपेट में आयी कम से कम 24.5 प्रतिशत महिलाएं मधुमेह से पीड़ित थीं जबकि 24.2 प्रतिशत पुरूष भी इसका सामना कर रहे थे।

कोविड-19 से मृत 10.6 प्रतिशत लोग हृदय संबंधी गंभीर बीमारियों का सामना कर रहे थे। संक्रमण के कारण दम तोड़ने वाले 10.2 प्रतिशत लोग गुर्दे की गंभीर बीमारी से पीड़ित थे।

पश्चिम बंगाल के सभी जिलों में किए गए अध्ययन में कहा गया कि क्रोनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज (सीओपीडी) से 5.5 प्रतिशत पुरूष और 3.9 प्रतिशत महिलाएं जूझ रही थीं। अध्ययन के मुताबिक कैंसर और डायलिसिस की स्थिति में कोविड-19 महिलाओं के लिए ज्यादा घातक रहा।

पश्चिम बंगाल में कोविड-19 से पहली मौत मार्च में हुई थी। पुरूषों के मामलों में मृत्यु दर दो प्रतिशत से नीचे और महिलाओं के मामले में 1.5 प्रतिशत से नीचे हैं। राज्य में संक्रमण से मृत्यु दर 1.7 प्रतिशत है जबकि राष्ट्रीय स्तर पर यह दर 1.4 प्रतिशत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह