लाइव न्यूज़ :

कोविड-19: व्याख्यान श्रृंखला को संबोधित करेंगे मोहन भागवत, अजीम प्रेमजी, जग्गी वासुदेव

By भाषा | Updated: May 10, 2021 21:38 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 मई कोविड-19 महामारी के खिलाफ जारी देश की लड़ाई के बीच समाज में फैल रहे तनाव और नकारात्मकता के मद्देनजर लोगों में विश्वास और सकारात्मकता का भाव जगाने के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने ‘‘सकारात्मकता असीमित-हम जीतेंगे’’ नाम से एक व्याख्यान श्रृंखला की शुरुआत की है जिसे संघ प्रमुख मोहन भागवत सहित कई अन्य नामचीन हस्तियां संबोधित करेंगे।

आरएसएस की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक विप्रो समूह के संस्थापक अजीम प्रेमजी, सदगुरु जग्गी वासुदेव, श्री श्री रविशंकर भी इस व्याख्यान में अपना संबोधन देंगे।

इसकी शुरुआत 11 मई को होगी जो पांच दिनों तक चलेगा। इसका आयोजन संघ की ओर से गठित कोविड रिस्पांस टीम (सीआरटी) कर रही है।

सीआरटी के संयोजक सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने एक बयान में कहा कि कोरोना संकट काल में महामारी से निपटने के लिए भारत के व्यापक प्रयासों के बीच समाज में सकारात्मक वातावरण का निर्माण करने के लिए ‘‘सकारात्मकता असीमित-हम जीतेंगे’’व्याख्यान श्रृंखला का आयोजन किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि 11 से 15 मई आयोजित की जाने वाली व्याख्यान श्रृंखला को आचार्य प्रमाणसागर शंकराचार्य विजयेंद्र सरस्वती, पद्म विभूषण सोनल मानसिंह, आचार्य विद्यासागर और संत ज्ञानदेव सिंह भी संबोधित करेंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘व्याख्यान श्रृंखला का समापन 15 मई को मोहन भागवत जी के उद्बोधन के साथ होगा।’’

बयान में बताया गया कि व्याख्यान श्रृंखला को 100 से अधिक विभिन्न डिजीटल माध्यमों से प्रसारित किया जाएगा।

बयान में कहा गया, ‘‘अक्षय तृतीय के उपलक्ष्य में आयोजित ऑनलाइन श्रृंखला में प्रत्येक दिन 30 मिनट से अधिक समय तक, आध्यात्मिकता, धार्मिक चर्चा, मानसिक स्वास्थ्य से लेकर जीवन को मजबूत बनाने जैसे विभिन्न पहलुओं को श्रेष्ठ वक्ताओं द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा।’’

जनरल सिंह ने कहा कि इस व्याख्यान श्रृंखला के पीछे का मूल विचार कोविड-19 के पश्चात समाज से डर, निराशा, लाचारी और नकारात्मकता को दूर करने के लिए आत्मविश्वास पैदा करना और कोविड-19 के बाद लोगों को आगामी प्रयासों के लिए प्रेरित करना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे