लाइव न्यूज़ :

कोविड-19: मनसे ने अपने कार्यकर्ताओं को महाराष्ट्र सरकार के फैसले का समर्थन करने के लिए कहा

By भाषा | Updated: April 4, 2021 19:11 IST

Open in App

मुंबई, चार अप्रैल महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) ने रविवार को पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि वे राज्य में कोविड-19 के बढ़ते मामलों से निपटने के लिए सरकार द्वारा लिए गए फैसले का समर्थन करें।

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे से फोन पर बातचीत की और उनसे अपील की कि अगर राज्य सरकार संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए लॉकडाउन लगाने पर मजबूर होती है तो वे राज्य सरकार के फैसले में सहयोग करें। इसके बाद मनसे ने यह बयान दिया।

पार्टी ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘ कृपया सरकारी एजेंसियों के साथ सहयोग करें और सभी दिशा-निर्देशों का पालन करें।’’

मनसे ने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री ने राज ठाकरे से फोन पर बातचीत की।

मुख्यमंत्री कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार को रोकने संबंधी रास्ता निकालने के लिए उद्योगपतियों, मनोरंजन उद्योग के सदस्यों समेत अन्य पक्षकारों के साथ बातचीत कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री के साथ बैठक में शामिल होने वाले आरपीजी एंटरप्राइजेज के अध्यक्ष हर्ष गोयनका ने बाद में एक ट्वीट में कहा कि महाराष्ट्र में बिस्तरों, ऑक्सीजन और डॉक्टरों की कमी की वजह से हालात गंभीर हो रहे हैं। वह भले ही लॉकडाउन लगाने के पक्ष में नहीं हैं, लेकिन सीमित लॉकडाउन एक विकल्प हो सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित