लाइव न्यूज़ :

कोविड-19: सभी दलों, एनजीओ, नागरिक समाज समूहों से मुलाकात करेंगे मिजोरम के मुख्यमंत्री

By भाषा | Updated: June 29, 2021 11:01 IST

Open in App

आइजोल, 29 जून मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरमथंगा ने राज्य में कोविड-19 संबंधी स्थिति पर चर्चा करने के लिए दो जुलाई को सभी राजनीतिक दलों, नागरिक समाज समूहों, छात्र संगठनों, चिकित्सक संघों और गिरजाघर निकाय की बैठक बुलाई है।

अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि बैठक पूर्वाह्न 11 बजे आइजोल के विधानसभा सम्मेलन कक्ष में होगी।

एक आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया है, ‘‘आइजोल में 24 जून को सेंट्रल यंग मिजो एसोसिएशन (सीवाईएमए) द्वारा बुलाई गई सभी राजनीतिक दलों, गैर सरकारी संगठनों और गिरजाघरों की संयुक्त बैठक में एक प्रस्ताव पारित किया गया था, जिसके बाद मुख्यमंत्री ने बैठक बुलाई है।’’

अधिसूचना में बताया गया कि विधानसभा अध्यक्ष, स्वास्थ्य मंत्री और गृह मंत्री बैठक में उपस्थित होंगे। बैठक में मुख्य सचिव सहित वरिष्ठ सरकारी अधिकारी भी शामिल होंगे। इसमें ‘ऑल मिजोरम विलेज काउंसिल एसोसिएशन’ और ‘आइजोल सिटी लोकल काउंसिल एसोसिएशन’ के प्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे।

मिजोरम कोविड-19 की दूसरी लहर से जूझ रहा है और लगभग 70 दिनों से लागू लॉकडाउन के बावजूद संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारत अधिक खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं