लाइव न्यूज़ :

कोविड-19: लॉकडाउन की आशंका के बीच प्रवासियों ने गुजरात से लौटना शुरू किया

By भाषा | Updated: April 8, 2021 15:22 IST

Open in App

अहमदाबाद, आठ अप्रैल गुजरात में कोविड-19 मामलों में अचानक हुई वृद्धि के कारण एक और लॉकडाउन की आशंका के बीच प्रवासी श्रमिकों और उनके परिवारों ने राज्य के सबसे ज्यादा प्रभावित दो शहरों सूरत और अहमदाबाद से लौटना शुरू कर दिया है।

हालांकि सरकारी अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि शहरों को छोड़कर जाने वाले लोगों की संख्या बहुत कम है और लोगों को एक जगह से दूसरी जगह जाने से नहीं रोका जा सकता है।

अतिरिक्त मुख्य सचिव (श्रम और रोजगार) विपुल मित्रा ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘ऐसी कोई औपचारिक रिपोर्ट नहीं है जिससे यह पता चले कि बड़ी संख्या में प्रवासी वापस लौट रहे हैं। हालांकि, हमने जिला अधिकारियों से यह सुनिश्चित करने के लिए कहा है कि श्रमिकों को कोई परेशानी न हो।’’

उन्होंने कहा कि क्योंकि लॉकडाउन नहीं है और रेलगाड़ियां भी चल रही हैं, इसलिए लोग देश में कहीं भी जाने के लिए स्वतंत्र हैं।

मित्रा ने कहा कि हालांकि कुछ लोग अपने मूल स्थानों पर वापस जा रहे हैं, ‘‘लेकिन ऐसा बड़े पैमाने पर नहीं हो रहा है।’’

अधिकारी ने कहा, ‘‘पिछले साल, भीड़ उमड़ पड़ी थी क्योंकि लॉकडाउन अचानक लगाया गया था। इस बार, एहतियात के तौर पर, प्रवासी घर वापस जा रहे हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि कुछ समय बाद परिवहन के साधन उपलब्ध नहीं हो सकेंगे।’’

जोनल रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति के सदस्य योगेश मिश्रा ने कहा कि प्रवासियों को आशंका है कि यदि सरकार एक और लॉकडाउन लगाती है तो वे यहां फंस सकते हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘गुजरात उच्च न्यायालय ने हाल ही में सुझाव दिया था कि लॉकडाउन लगाया जाना चाहिए। इससे प्रवासी कामगारों में घबराहट पैदा हो गई है, जिन्हें पिछले साल अचानक लगाये गये लॉकडाउन और यात्रा प्रतिबंधों के कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़ा था।’’

मिश्रा ने कहा कि अब, प्रवासी श्रमिक अपने मूल स्थानों तक पहुंचने की जल्दी में हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश के लोग बड़ी संख्या में जा रहे हैं, क्योंकि वहां 15 अप्रैल से पंचायत चुनाव शुरू हो रहे है। ज्यादातर लोगों ने शादी समारोहों की योजना बनाई हुई है जिन्हें पिछले साल रद्द कर दिया गया था।’’

उन्होंने कहा कि लोग इस समय अतिरिक्त सतर्क हैं और किसी भी यात्रा प्रतिबंध की घोषणा से पहले शहरों से जाना चाहते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह