लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 : मास्क नहीं लगाने को लेकर व्यक्ति की बर्बर पिटाई, दो पुलिस आरक्षक निलंबित

By भाषा | Updated: April 6, 2021 22:37 IST

Open in App

इंदौर (मध्यप्रदेश), छह अप्रैल कोविड-19 से बचाव के लिए कथित तौर पर मास्क नहीं लगाने को लेकर विवाद के बाद यहां परदेशीपुरा क्षेत्र में 35 वर्षीय व्यक्ति को दो पुलिस आरक्षक ने मंगलवार को सड़क पर गिराकर बुरी तरह पीटा। घटना का वीडियो वायरल होने पर दोनों पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।

वीडियो में दो पुलिस कर्मी एक व्यक्ति को बुरी तरह पीटते दिखाई दे रहे हैं, जबकि उसका किशोर बेटा और कुछ महिलाएं पुलिसकर्मियों से रहम की भीख मांगती नजर आ रही हैं।

पुलिस अधीक्षक (पूर्वी क्षेत्र) आशुतोष बागरी ने बताया कि वीडियो में दिखाई दे रहे दोनों आरक्षकों को अनुचित बर्ताव के चलते निलंबित कर दिया गया है और एक शहर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) को मामले की जांच का जिम्मा सौंपा गया है।

बागरी ने दावा किया कि वीडियो में दिखाई दे रहे व्यक्ति ने मास्क नहीं पहन रखा था और दोनों पुलिसकर्मियों ने उसे रोका, तो उसने पुलिसकर्मियों से हुज्जत करते हुए उनका कॉलर पकड़ा व उनके साथ गाली-गलौच की और मारपीट की कोशिश की।

उन्होंने कहा, "घटना का जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, वह काट-छांट कर तैयार किया गया है ताकि पुलिस की छवि खराब की जा सके।"

पुलिस के एक अन्य अधिकारी ने बताया कि जिस व्यक्ति ने पुलिसकर्मियों से कथित विवाद किया, उसकी पहचान कृष्णकांत कुंजीर (35) के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारी के मुताबिक कुंजीर स्मैक का आदी है और उसके खिलाफ चाकूबाजी तथा जबरिया उगाही के मामले भी दर्ज हैं।

इस बीच, वायरल वीडियो के हवाले से सोशल मीडिया पर लोग पुलिस के रवैये की तीखी आलोचना कर रहे हैं। विपक्षी कांग्रेस के कई नेताओं ने भी इस मामले में राज्य की भाजपा सरकार पर निशाना साधा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल