लाइव न्यूज़ :

कोविड-19ः ममता ने स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग से अधिकतम टीकाकरण सुनिश्चित करने को कहा

By भाषा | Updated: February 16, 2021 15:38 IST

Open in App

कोलकाता, 16 फरवरी पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग से व्यक्तिगत रूप से अनुरोध किया है कि राज्य सरकार के उन सभी कर्मचारियों के लिए अधिकतम टीकाकरण सुनिश्चित करने पर जोर दिया जाए जो कोरोना वायरस के खिलाफ अग्रिम पंक्ति के योद्धा रहे हैं।

मुख्यमंत्री के पास स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग भी है। उन्होंने पश्चिम बंगाल सरकार में उन सभी लोगों को धन्यवाद दिया जिन्होंने कोविड महामारी के खिलाफ लड़ाई में नेतृत्व किया। इन कर्मचारियों में डॉक्टरों के अलावा अलन्य स्वास्थ्य कर्मचारी, पुलिसकर्मी, सरकारी कर्मचारी और शिक्षक शामिल हैं।

ममता ने ट्वीट किया, ‘‘"मैं पश्चिम बंगाल सरकार में उन सभी लोगों को धन्यवाद देना चाहती हूं जिन्होंने कोविड के खिलाफ लड़ाई का नेतृत्व किया... मुझे पश्चिम बंगाल सरकार के अपने सभी सहयोगियों की चिंता है और मैंने व्यक्तिगत रूप से राज्य के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग से अनुरोध किया है कि उनके लिए अधिकतम टीकाकरण सुनिश्चित किया जाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टभारी बारिश से बचने के लिए निर्माणाधीन मकान में शरण ली 13 वर्षीय बच्ची, हाथ-पैर बांधा, पिटाई की और मुंह में कपड़ा ठूंस कर सामूहिक रेप, 5 श्रमिक अरेस्ट

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

भारत अधिक खबरें

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं