लाइव न्यूज़ :

कोविड-19: महाराष्ट्र के पहले ओमीक्रोन मरीज को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई

By भाषा | Updated: December 9, 2021 00:45 IST

Open in App

ठाणे, आठ दिसंबर महाराष्ट्र में ठाणे जिला निवासी, कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप के पहले मरीज को बुधवार को संक्रमणमुक्त होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। नगर निगम के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

कल्याण डोम्बिविली नगर निगम क्षेत्र के 33 वर्षीय मरीन इंजीनियर नवंबर के अंतिम सप्ताह में दुबई के रास्ते दक्षिण अफ्रीका से दिल्ली हवाई अड्डे पर पहुंचे थे। दिल्ली हवाई अड्डा पहुंचने पर उनकी आरटी-पीसीआर जांच की गई थी। हालांकि, जब वह मुंबई पहुंचे, तब दिल्ली हवाई अड्डे के अधिकारियों ने उनके संक्रमित होने की सूचना दी। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा जीनोम अनुक्रमण के लिए भेजे गए नमूने में वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप की पुष्टि हुई थी।

कल्याण डोम्बिविली नगर निगम के आयुक्त डॉ विजय सूर्यवंशी ने संवाददाताओं से कहा कि मरीन इंजीनियर को कल्याण शहर के कोविड देखभाल केंद्र में भर्ती किया गया था। उन्होंने कहा कि उनके नमूने की जांच रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद बुधवार शाम छह बजे उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos