लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 : महाराष्ट्र ने होली, ईस्टर, गुडफ्राइडे के लिए दिशा-निर्देश जारी किए

By भाषा | Updated: March 26, 2021 21:44 IST

Open in App

मुंबई, 26 मार्च महाराष्ट्र सरकार ने शुक्रवार को कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों को ध्यान में रखते हुए राज्य के लोगों को होली सादे तरीके से मनानी चाहिए और भीड़ लगाने से बचना चाहिए।

इस साल होली का त्योहार 28 मार्च को और रंग पंचमी उसके अगले दिन 29 मार्च को मनायी जानी है।

सरकार द्वारा जारी बयान के अनुसार, ‘‘त्योहार सादे तरीके से मनाया जाना चाहिए, दो गज की दूरी का पालन किया जाना चाहिए और कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिए जमावड़ों से बचना चाहिए। रंग पंचमी भी सादे तरीके से मनायी जानी चाहिए।’’

इस बात को रेखांकित करते हुए कि राज्य के कोंकण क्षेत्र में होली पर परंपरागत रूप से ‘पालकी’ निकाली जाती है, राज्य सरकार ने कहा कि यह परंपरा मंदिरों तक सीमित रहे। साथ ही उसने स्थानीय प्रशासन से उचित व्यवस्था करने को भी कहा है।

सरकार ने कहा, ‘‘होली या रंग पंचमी के दिन किसी बड़े धार्मिक या सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन ना हो।’’

राज्य सरकार ने ईसाई समुदाय से भी आग्रह किया कि वे गुड फ्राइडे (दो अप्रैल) और ईस्टर (चार अप्रैल) सादे तरीके से मनाएं और संक्रमण को फैलने से रोकें।

सरकार ने कहा कि 28 मार्च से चार अप्रैल तक अगर चर्च में जगह पर्याप्त है तो अधिकतम 50 लोग प्रार्थना में शामिल हों। अगर चर्च छोटा है तो 10-25 लोगों द्वारा ही प्रार्थना की जाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्रिकेटKKR vs LSG: विवादित कैच, बाउंड्री रोप से दिग्विजय राठी का पैर छूने के बावजूद फिन एलन को दिया गया आउट, WATCH

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस